{"_id":"5dc499ee8ebc3e5b7d5cc869","slug":"bjp-in-preparation-for-celebrating-deepotsav","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपोत्सव मनाने की तैयारी में भाजपा, मगर ध्यान से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपोत्सव मनाने की तैयारी में भाजपा, मगर ध्यान से
Fri, 08 Nov 2019 03:55 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 08 Nov 2019 03:55 AM IST
विज्ञापन
दीपोत्सव
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या पर भले ही अभी फैसला नहीं आया है लेकिन भाजपा पक्ष में फैसले आने की बाट जोह रही है। इसके लिए खास तैयारी भी की जा रही है। दिल्ली भाजपा पक्ष में फैसला आने पर दीपोत्सव मनाएगी। इसके तहत घर घर दीपक जलाए जाएंगे।
विज्ञापन
इतना ही नहीं भाजपा कार्यकर्ता अपने-अपने इलाके के मंदिरों को सजा कर दीप जलाएंगे। खासतौर पर बाल्मीकि मंदिर को सजाया जाएगा। हालांकि यह भी ध्यान रखा जाएगा कि अति उत्साह में सौहार्दपूर्ण माहौल नहीं बिगड़े।
विज्ञापन
भाजपा कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया गया है कि अपनी खुशी का इजहार इस तरह से करें कि अन्य समुदाय के लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो। अयोध्या राम जन्म भूमि मामले का फैसला पक्ष में आया तो घर घर दीप जलाया जाएं।
विज्ञापन
इसे लेकर भाजपा व राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पदाधिकारियों ने बैठक भी की। इस बैठक में हिदायत दी गई कि अन्य किसी धर्म के व्यक्तियों से फैसले के बाद मिलने पर खुले दिल से विनम्रता के साथ मिले।
जीत का घमंड अपने चेहरे पर भी नहीं लाएं। यह बताया जाए कि अयोध्या की तरह ही दिल्ली गंगा-जमुनी तहजीब वाला शहर है। दिल्ली भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों ने भी अपने स्तर पर बैठक की है। प्रदेश कार्यालय को दीपों के बजाय रौशनी से जगमग किया जा सकता है।