फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   bjp in election mode in delhi nadda to speak workers

चुनावी मोडः दो दिवसीय बैठक शुरू, आज नड्डा करेंगे नेताओं और वर्करों को संबोधित

Sat, 29 Jun 2019 05:31 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 29 Jun 2019 05:31 AM IST
विज्ञापन
bjp in election mode in delhi nadda to speak workers
जे पी नड्डा - फोटो : amar ujala

दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा चुनावी मोड में आ गई है। शुक्रवार को प्रदेश कार्यालय में शुरू हुई दो दिवसीय बैठक के पहले दिन कार्यकर्ताओं के साथ शीर्ष नेताओं ने विधानसभा वार पार्टी की स्थिति की जानकारी ली। बैठक के दौरान बूथ स्तर पर बनाई गई योजना पर भी चर्चा की गई। 

विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो शनिवार को दूसरे दिन की बैठक में भाजपा विधानसभा चुनाव की तैयारियों को अंतिम रूप दे सकती है। अगले वर्ष होने वाले चुनाव से पहले भाजपा आप और कांग्रेस के खिलाफ जनअभियान छेड़ेगी। साथ ही पीएम मोदी के उद्देश्यों और योजनाओं के साथ जनता के बीच जाएगी। 
विज्ञापन


शनिवार को पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करीब सुबह 11 बजे नई दिल्ली स्थित डॉ. आंबेडकर सभागार में बैठक का औपचारिक उद्घाटन कर वर्करों और नेताओं को संबोधित भी करेंगे। बताया जा रहा है कि बैठक सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल समापन सत्र में मौजूद रहेंगे और उनकी सहमति से राजनीतिक प्रस्ताव पास किया जाएगा। इस दौरान दिन में कुछ अन्य नेताओं की तरफ से भी प्रस्ताव पेश किए जाएंगे और मुख्य राजनीतिक प्रस्ताव में सुझाए देंगे। 

शुक्रवार को प्रदेश कार्यालय में देर रात तक भाजपा की बैठक चलती रही। इस दौरान सांसद व प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी के अलावा दिल्ली प्रभारी श्याम जाजू, सह प्रभारी तरुण चुघ, पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल, विधायक विजेंद्र गुप्ता सहित तमाम सांसद मौजूद थे। 

मनोज तिवारी ने की कार्यकर्ताओं की हौसलाफजाई

बैठक के दौरान मनोज तिवारी ने लोकसभा चुनाव का हवाला देते हुए कार्यकर्ताओं की हौसलाफजाई की। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव 2019 साधारण चुनाव नहीं था। यह देश की जनता द्वारा प्रधानमंत्री मोदी के संकल्प सबका साथ सबका विकास में सबका विश्वास के रूप में अतुल्य समर्थन था।

 बूथ स्तर तक की योजना पर बात करते हुए मनोज तिवारी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में दिल्ली के कुल 13,816 बूथों में से भाजपा ने 12064 बूथों पर विजय हासिल की है। इसलिए सबकी जिम्मेदारी है कि नकारात्मक विचारों वाली राजनीति को न होने दे और सुशासन का मॉडल दिल्ली के लिए तैयार करें।

21 साल से वनवास काट रहे हैं हम : मनोज तिवारी
बैठक के दौरान मनोज तिवारी ने कहा कि भले ही लोकसभा चुनाव में पार्टी को बड़ी जीत मिली हो, लेकिन एक सच यह भी है कि भाजपा दिल्ली में 21 साल से वनवास काट रही है। हमारे सामने यह बड़ी चुनौती है। लेकिन दिल्ली के कार्यकर्ताओं में इतनी क्षमता है कि हम मिलकर इसे खत्म कर सकते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली को पीछे ले जाने में कांग्रेस का बड़ा योगदान है। 

दिल्ली में ऐतिहासिक होगा सदस्यता अभियान
बैठक के दौरान मनोज तिवारी ने कार्यकर्ताओं के बीच दावा किया है कि आगामी 6 जुलाई से देश भर में शुरू होने वाला पार्टी का सदस्यता अभियान राष्ट्रीय राजधानी में ऐतिहासिक होगा। इस इतिहास को रचने के लिए उन्होंने हरेक कार्यकर्ता को जिम्मेदारी सौंपने की बात भी कही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed