फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP hits back over medical scam; accuses Saurabh Bharadwaj of spreading misinformation

Delhi NCR News: मेडिकल स्कैम पर भाजपा का पलटवार, सौरभ भारद्वाज पर भ्रम फैलाने का लगाया आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 08:19 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। प्रदेश भाजपा के मीडिया प्रमुख एवं प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज पर मेडिकल स्कैम को लेकर झूठ और भ्रम फैलाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि आप नेता लगातार सरकार पर बेबुनियाद आरोप लगाकर लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन

कपूर ने कहा कि सौरभ भारद्वाज ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर दिल्ली सरकार पर कथित मेडिकल स्कैम का आरोप लगाया, जबकि वास्तविकता यह है कि भाजपा सरकार ने शुरुआती स्तर पर ही कथित अनियमितताओं का पता लगाकर सरकारी नुकसान होने से रोक दिया। उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को जैसे ही मेडिकल सप्लायर और कुछ अधिकारियों की कथित मिलीभगत की जानकारी मिली, उन्होंने तत्काल आंतरिक जांच के निर्देश दिए।
विज्ञापन

प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि उन्होंने सौरभ भारद्वाज के आरोपों का सार्वजनिक रूप से जवाब देने के साथ बहस की चुनौती भी दी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि भारद्वाज ने तथ्यों पर चर्चा करने के बजाय मुद्दे को भटकाने का प्रयास किया। कपूर ने कहा कि विपक्ष को झूठ और भ्रम फैलाने के बजाय जनहित के मुद्दों पर काम करना चाहिए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed