फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP hits back at AAP spokesperson Priyanka Kakkar statement on delhi CM appointment

Delhi: आप प्रवक्ता बोलीं- आंतरिक खींचतान के कारण सीएम की नियुक्ति में हो रही देरी, भाजपा ने दिया ये जवाब

Wed, 12 Feb 2025 10:42 PM IST
श्याम जी. पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Wed, 12 Feb 2025 10:42 PM IST
सार

आप की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने आरोप लगाया कि भाजपा की निष्क्रियता के कारण शहर के कई हिस्सों में लंबी बिजली कटौती हो रही है। चुनाव नतीजे घोषित हुए कई दिन हो गए हैं, फिर भी भाजपा मुख्यमंत्री पर फैसला नहीं कर पाई है।
 

विज्ञापन
BJP hits back at AAP spokesperson Priyanka Kakkar statement on delhi CM appointment
आप की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आम आदमी पार्टी ने बुधवार को आरोप लगाया कि भाजपा के भीतर चल रही आंतरिक खींचतान के कारण दिल्ली के लिए मुख्यमंत्री की नियुक्ति में देरी हो रही है और राष्ट्रीय राजधानी का शासन प्रभावित हो रहा है। आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए दिल्ली भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि यह अफसोसजनक है कि जनता द्वारा खारिज किए जाने के बावजूद आप नेता अब भी गलत बयानबाजी कर रहे हैं। 

विज्ञापन


आप की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने आरोप लगाया कि भाजपा की निष्क्रियता के कारण शहर के कई हिस्सों में लंबी बिजली कटौती हो रही है। चुनाव नतीजे घोषित हुए कई दिन हो गए हैं, फिर भी भाजपा मुख्यमंत्री पर फैसला नहीं कर पाई है। इस बीच दिल्ली के निवासी लंबे समय से बिजली कटौती से पीड़ित हैं। भाजपा की अंदरूनी लड़ाई का खामियाजा दिल्ली की जनता क्यों भुगते?  
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली कटौती के दावों पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा प्रवक्ता कपूर ने कहा चुनाव में समाज के सभी वर्गों द्वारा खारिज किए जाने के बाद यह उम्मीद थी कि आप नेता झूठ और धोखे की अपनी राजनीति छोड़ देंगे। हालांकि, सिर्फ चार दिन बाद खबरों में बने रहने की बेताब कोशिश में आप नेता प्रियंका कक्कड़ ने बिजली आपूर्ति के संबंध में आधारहीन और मनगढ़ंत बयान देना शुरू कर दिया है।


आप ने आरोप लगाया कि भाजपा के भीतर गुटबाजी के कारण अगले मुख्यमंत्री पर आम सहमति नहीं बन पा रही है।  प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा, "उनके (भाजपा) नेता छोटे-छोटे समूहों में मिल रहे हैं और यह तय नहीं कर पा रहे हैं कि नेतृत्व कौन करेगा। वे आपस में लड़ने में व्यस्त हैं, लेकिन दिल्ली के लोगों को परेशानी नहीं उठानी चाहिए।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed