{"_id":"57f7e3074f1c1b5e1526fadf","slug":"bjp-hit-back-at-the-congress-who-brokered-the-bofors-gap-the-whole-country-knows-it","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बीजेपी का कांग्रेस पर पलटवार, कहा बोफोर्स की दलाली किसने खाई, पूरा देश जानता है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीजेपी का कांग्रेस पर पलटवार, कहा बोफोर्स की दलाली किसने खाई, पूरा देश जानता है
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 08 Oct 2016 09:39 AM IST
विज्ञापन
Surgical strikes: PM Narendra Modi doing dalali of jawans blood, says Rahul Gandhi
- फोटो : ANI
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल की टिप्पणी पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने पलटवार किया।
विज्ञापन
उन्होंने कांग्रेस नेता की टिप्पणी को राजनीतिक बौखलाहट का परिणाम करार दिया। उन्होंने सुझाव दिया कि कांग्रेस नेता को इतिहास में झांककर बोलना चाहिए था, क्योंकि कांग्रेस कई बार सेना की शहादत का राजनीतिक लाभ उठा चुकी है।
विज्ञापन
सतीश उपाध्याय ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने हमेशा शहीदों की शहादत पर राजनीति की है। वर्ष 1971 में लड़ाई जनरल सैम मानिकशाह के नेतृत्व में जीती गई थी, मगर कांग्रेस ने उसका जमकर राजनीतिक लाभ उठाया।
विज्ञापन
Trending Videos
'तमिलनाडू की राजनीतिक जमीन के लिए भेजी थी सेना'
सतीश उपाध्याय
इसी तरह वर्ष 1987 में सिर्फ तमिलनाडू की राजनीतिक जमीन के लिए कांग्रेस ने श्रीलंका में सेना भेजी, जिसमें लगभग 12 सौ सैनिकों शहीद हुए।
बोफोर्स की दलाली इस देश में किसने खाई? यह पूरा देश जानता है। उन्होंने कहा कि कपिल सिब्बल जैसे लोग समय-समय पर देश के आर्थिक अपराधियों के साथ खड़े नजर आते रहे हैं।
दिल्ली वक्फ बोर्ड भंग करने का स्वागत
दिल्ली प्रदेश भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चे के अध्यक्ष आतिफ रशीद ने उपराज्यपाल नजीब जंग के दिल्ली वक्फ बोर्ड को भंग करने के कदम का स्वागत किया है।
उन्होंने कहा कि विगत 15 वर्ष से वक्फ बोर्ड में लूटपाट का दौर चल रहा है। पिछले एक साल में तो वक्फ बोर्ड संपत्तियों की लूट खसोट का जमकर खेल चला था।