'दिल्ली में दिखने चाहिए सिर्फ मोदी ही मोदी'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सभी पार्टियों के चुनाव प्रचार अभियान तेजी पर हैं। इसी कड़ी में बीजेपी ने भी हाल में जीते चुनावों की तरह ही दिल्ली का चुनाव जीतने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया है।
अन्य राज्यों की तरह ही दिल्ली विधानसभा चुनावों में भाजपा ने पीएम मोदी का चेहरा आगे करके चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है। चुनाव की कमान संभाल रहे बीजेपी के राष्ट्राध्यक्ष अमित शाह ने पार्टी कार्यकर्ताओं को इसके तहत निर्देश भी दे दिए हैं।
अमित शाह ने दिल्ली भाजपा को यह सख्त हिदायत दी है कि चुनाव प्रचार के दौरान शहर में लगने वाले पोस्टरों पर किसी भी स्थानीय नेता के चेहरे का इस्तेमाल नहीं होगा। पोस्टरों पर अगर किसी का नाम या चेहरा होगा तो वो होंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।
भाजपा का नारा 'जिसकी केंद्र में सरकार, उसी की प्रदेश में सरकार'
दिल्ली भाजपा ने अमित शाह के निर्देशों का पालन करते हुए शहर में पीएम मोदी के ही पोस्टर लगवाए हैं। राजधानी में अब तक लगे पोस्टरों में दिल्ली भाजपा के किसी नेता का चेहरा इस्तेमाल नहीं किया गया है।
आने वाले दिनों में जिन पोस्टरों का उपयोग किया जाएगा उनमें भी यही फार्मूला लागू होगा। इसके साथ ही उन पर नारा लिखा होगा कि, 'जिसकी केंद्र में सरकार, उसी की प्रदेश में सरकार'।
दिल्ली भाजपा कार्यकारी समिति की पहली बैठक में पार्टी महासचिव राम लाल ने भी शाह की बात को दोहराते हुए मोदी को प्रचार के केंद्र में रखने को कहा।
उन्होंने पार्टी के नारे, 'जिसकी केंद्र में सरकार, उसी की प्रदेश में सरकार' को बुलंद करने को कहा। इसके साथ ही उन्होंने 10 जनवरी को रामलीला मैदान में होने वाली पीएम मोदी की रैली के लिए भी तैयारियां शुरू करने को कहा।