फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP vs BJP in Delhi: Manish Sisodia Accused BJP Hatching Conspiracy To Kill Arvind Kejriwal

आरोप: मनोज तिवारी पर FIR दर्ज कराएंगे सिसोदिया, बोले- रची जा रही केजरीवाल की हत्या की साजिश

Fri, 25 Nov 2022 11:17 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 25 Nov 2022 11:17 AM IST
सार

Delhi MCD Election: भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने ट्वीट कर कहा , ‘अरविंद केजरीवाल जी की सुरक्षा को लेकर मैं चिंतित हूं। क्योंकि लगातार भ्रष्टाचार, टिकट बिक्री व जेल में दुराचार के आरोपी से दोस्ती व मसाज प्रकरण को लेकर आप कार्यकर्ता व जनता गुस्से में हैं।

विज्ञापन
AAP vs BJP in Delhi: Manish Sisodia Accused BJP Hatching Conspiracy To Kill Arvind Kejriwal
मनीष सिसोदिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

निगम चुनाव के बीच आम आदमी पार्टी (आप) ने भाजपा पर बड़ा हमला बोला है। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का आरोप है कि गुजरात और एमसीडी में हार का अहसास होने पर भाजपा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की हत्या करा सकती है। सिसोदिया का आरोप है कि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी इसकी धमकी दे रहे हैं। साथ ही चेतावनी भी दी है कि मुख्यमंत्री के साथ अगर कोई अप्रिय घटना होती है तो भाजपा जिम्मेदार होगी।

विज्ञापन

इससे पहले भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने ट्वीट कर कहा , ‘अरविंद केजरीवाल जी की सुरक्षा को लेकर मैं चिंतित हूं। क्योंकि लगातार भ्रष्टाचार, टिकट बिक्री व जेल में दुराचार के आरोपी से दोस्ती व मसाज प्रकरण को लेकर आप कार्यकर्ता व जनता गुस्से में हैं। इनके एमएएल पिटे भी हैं, इसलिए दिल्ली के सीएम के साथ ऐसा ना हो.. सजा न्यायालय ही दे।’

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद मनीष सिसोदिया ने बृहस्पतिवार रात बयान जारी कहा कि गुजरात और दिल्ली एमसीडी चुनाव में आप को मिल रहे जन समर्थन से भाजपा बुरी तरह से बौखला गई है। तभी भाजपा नेता भारी बहुमत से चुने हुए मुख्यमंत्री और दो राज्यों में सरकार चला रही पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को हत्या की धमकी दे रहे हैं। इससे स्पष्ट हो गया है कि भाजपा का लोकतंत्र में भरोसा नहीं रह गया है।

विज्ञापन

मनीष सिसोदिया के मुताबिक, एमसीडी और गुजरात के चुनाव में भाजपा बुरी तरह से हार रही है। 15 साल से एमसीडी पर काबिज भाजपा को अब यकीन हो गया है कि इस बार एमसीडी में भी केजरीवाल की सरकार बन रही है और भाजपा को दिल्ली की जनता बाहर निकाल फेंकने के लिए वोटिंग के दिन का बेसब्री से इंतजार कर रही है। वहीं, गुजरात में भी आम आदमी पार्टी को जनता का खून प्यार और समर्थन मिल रहा है।

आप बोली, गाली-गलौज से जान लेने तक पहुंच गए भाजपाई
आप का आरोप है कि भाजपा वाले पहले गाली-गलौज ही करते थे, लेकिन अब ये लोग जान से मारने की धमकी भी देने लगे हैं। यदि कोई घटना होती है तो इसके लिए सीधे तौर पर भाजपा जिम्मेदार होगी। धमकी का जवाब अब दिल्ली और गुजरात की जनता ही देगी।

गुजरात के नेताओं पर भाजपा ने किया हमला
आप का कहना है कि गुजरात के वरिष्ठ नेता मनोज सोहरठिया पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जानलेवा हमला किया था। आप गुजरात के सीएम पद का चेहरा इसुदान गढ़वी को भी भाजपा कार्यकर्ताओं से डंडा मारकर घायल किया था। इसी तरह आम आदमी पार्टी के कई और कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा के कार्यकर्ता गाली गलौज और मारपीट कर चुके है।

आप कार्यकर्ता आक्रमकता को देखते हुए सीएम की सुरक्षा जरूरी : तिवारी
उपमुख्यमंत्री का बयान आने के बाद सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि आप कार्यकर्ता आत्महत्या कर रहे हैं। और इस मनोस्थिति तक पहुंचे लोग कुछ भी कर सकते हैं इसलिए अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा बेहद जरूरी है। हम राजनीति नहीं, कार्यकर्ताओं की निराशा और आक्रामकता को देखते हुए उनकी सुरक्षा की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed