{"_id":"6ab9161d589299e3ed0f9fc8","slug":"bjp-has-stepped-up-its-activity-at-the-booth-level-regarding-the-sir-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-156763-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: एसआईआर को लेकर भाजपा ने बूथ स्तर पर बढ़ाई सक्रियता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: एसआईआर को लेकर भाजपा ने बूथ स्तर पर बढ़ाई सक्रियता
विज्ञापन
हर्ष मल्होत्रा ने बीएलए को बीएलओ के साथ समन्वय कर पात्र मतदाताओं के नाम जुड़वाने के दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। एसआईआर को लेकर विपक्ष के सवालों के बीच दिल्ली भाजपा ने बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ा दी है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने पार्टी के बूथ लेवल एजेंटों (बीएलए) को चुनाव आयोग के बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) के साथ समन्वय कर हर पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के निर्देश दिए। उन्होंने रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बीएलए के साथ बैठक की।
मल्होत्रा ने कहा कि बीएलए बूथ स्तर पर मतदाताओं की मदद करें और प्रक्रिया में परेशानी का सामना कर रहे लोगों को संबंधित प्रक्रिया व उपलब्ध विकल्पों की जानकारी दें। दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के अनुसार, एसआईआर की ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी। दावे और आपत्तियां दाखिल करने की समयसीमा 30 अक्तूबर तक बढ़ाई गई है, जबकि इनके निस्तारण की अंतिम तारीख 30 नवंबर तय की गई है। बैठक में मल्होत्रा ने विपक्ष पर चुनाव आयोग के खिलाफ दुष्प्रचार का आरोप लगाया और कहा कि भाजपा आयोग की निष्पक्षता में विश्वास करती है। उन्होंने एसआईआर को मतदाता सूची दुरुस्त करने की प्रक्रिया बताया।