{"_id":"58efb4d84f1c1bbc7fcf7390","slug":"bjp-grand-victory-in-delhi-rajouri-garden-assembly-seat-aap-deafets","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राजौरी गार्डन विधानसभा उपचुनाव में BJP की शानदार जीत, आप की जमानत जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजौरी गार्डन विधानसभा उपचुनाव में BJP की शानदार जीत, आप की जमानत जब्त
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 14 Apr 2017 09:21 AM IST
विज्ञापन
Manjinder Singh Sirsa
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजौरी गार्डन विधानसभा उपचुनाव में भाजपा-अकाली दल के संयुक्त प्रत्याशी मनजिन्द्र सिंह सिरसा ने कांग्रेस प्रत्याशी मिनाक्षी चंदेला को 14652 मतों से हरा दिया। भाजपा ने पहले राउंड से बढ़त बनाई जो अंत तक कायम रही। वहीं इन चुनावों में आम आदमी पार्टी को गहरा झटका लगा है, क्योंकि यह सीट आप के ही विधायक जनरैल सिंह के त्यागपत्र से रिक्त हुई थी। आप प्रत्याशी हरजीत सिंह की जमानत जब्त हो गई, उन्हें मात्र 10,243 मत ही मिले। कांग्रेस इस चुनाव में दूसरे नंबर पर रही लेकिन उसके मत गत चुनाव से करीब 21 फीसदी बढ़े हैं।
राजौरी गार्डन विधानसभा में पड़ने वाले एमसीडी के चार वार्डों में से दो पर कांग्रेस यानि मिनाक्षी व उनके पति पार्षद थे। वहीं तीसरे वार्ड पर भी उनका समर्थक था। एक ही वार्ड पर सिरसा की पत्नी पार्षद थी। वहीं, जनरैल सिंह के त्यागपत्र देने से लोगों की नाराजगी को देखते हुए आप प्रत्याशी को शुरू से ही किसी ने गंभीरता से नहीं लिया था।
मतगणना के आरंभ होने के बाद से अंत तक सिरसा का जलवा रहा। एक दो रांउड की मतगणना में जरूर कांग्रेस को बढ़त मिली और लेकिन वे कभी भी सिरसा को मिली बढ़त को पछाड़ नहीं पाई। कांग्रेस आठवे व नौवें राउंड की मतगणना तक आश लगाए रही लेकिन 10वें राउंड के बाद जिस तेजी से सिरसा की बढ़त बढ़ी कांग्रेस ने भी मैदान छोड़ दिया।
विज्ञापन
उधर ,आप प्रत्याशी पहले राउंड से आखिरी राउंड तक कहीं भी मैदान में ही नजर नहीं आए और उनके मतगणना केंद्र में तैनात एजेंटों के चेहरे मुरझा गए और उन्होंने दूसरे तीसरे राउंड के झुकाव को देखकर अपनी हार स्वीकार कर ली।
सिरसा को पहले राउंड में करीब एक हजार मतों की बढ़त मिलने से ही भाजपा के चेहरे खिल उठे। इसके बाद दूसरे में 1700 व तीसरे राउंड में 2588 व चौथे राउंड में पांच हजार की बढ़त से भाजपा के नारे गूंजने लगे। इसके बाद पांचवे राउंड में सिरसा की बढ़त घटकर 3865, छठें राउंड में 3841 व सातवें राउंड में बढ़त घटकर मात्र तीन हजार रह गई।

कांग्रेस के खिलाफ हुई नारेबाजी
Manjinder Singh Sirsa
- फोटो : अमर उजाला
अब कांग्रेस के समर्थको में नारेबाजी शुरू हो गई और उनका कहना था कि अब ख्याला व टैगोर गार्डन के बक्से खुलेंगे और उनकी जीत तय हो गई। आठवें राउंड के बाद एक बार फिर सिरसा की बढ़त बढ़कर एकदम 5928 हो गई और फिर सिरसा ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और हर राउंड में करीब दो हजार कह बढ़त बढ़ते-बढ़ते 17वें राउंड तक 14652 की हो गई।
कुल 1,68,026 मतों में से 78,091 मत पड़े थे। इनमें से भाजपा के सिरसा को 40602 यानि 51.99 प्रतिशत, कांग्रेस की मिनाक्षी चंदेला को 25950 यानि 33.23 प्रतिशत, आप के हरदीप सिंह को 10243 यानि 13.12 प्रतिशत मत मिले। अन्य प्रत्याशियों को कुल 1296 मत मिले।
भाजपा की जीत के बाद हरि नगर स्थित मतणना केंद्र के बाहर भाजपा समर्थकों ने जमकर जश्न मनाया। यहां पर ढोल की थाप पर कार्यकर्ता जमकर नाचे और नारेबाजी की। भाजपा मुख्यालय पर भी अकाली-भाजपा कार्यकर्ताओं का बैसाखी के अवसर पर जीत का जश्न दोगुना हो गया।

भाजपा नेताओं के हौंसले बुलंद हुए
manjinder sirsa
दिल्ली विधानसभा के राजौरी गार्डन क्षेत्र के उपचुनाव में अकाली दल बादल-भाजपा उम्मीदवार के जीतने पर भाजपा नेताओं के हौंसले बुलंद हो गए है। इस जीत से अति उत्साहित भाजपाइयों ने ऐलान किया है अब तीनों नगर निगम चुनाव में उनका किसी के साथ मुकाबला नहीं है।
भाजपा ढाई सौ से अधिक वार्डों में जीत हासिल करेगी। क्योंकि राजौरी गार्डन क्षेत्र के चुनाव को आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने प्रतिष्ठा से जोड़ रखा था लेकिन जनता ने दोनों दलों को नकार दिया।
राजौरी गार्डन विस क्षेत्र में जीत के बाद प्रदेश कार्यालय में भाजपा नेताओं ने अकाली दल बादल के नेताओं के साथ जश्न मनाया। इस मौके पर संवाददाता सम्मेलन में प्रदेश भाजपा प्रभारी श्याम जाजू ने कहा कि आज हुई जीत से तय हो गया है कि अब नगर निगम चुनाव में भी वह जीतेंगे। उनका अब किसी भी दल के साथ मुकाबला नहीं है।