BJP दिल में BJP दिल्ली में... तीनों MCD पर लगातार तीसरी बार खिला कमल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा दिल में-भाजपा दिल्ली में। भाजपा के प्रचार के लिए बजाए गए इस गाने की तरह ही दिल्ली में मोदी लहर चल गई। निगम चुनाव में दिग्गजों को नजर अंदाज कर भाजपा ने सभी 272 नए प्रत्याशियों को उतारा था और जिन 270 सीटों में चुनाव हुआ उनमें से 183 सीटों पर कब्जा कर शानदार जीत हासिल कर तीनों एमसीडी पर कब्जा कर लिया।
दो वर्ष पूर्व अप्रत्याशित जीत हासिल करने वाली आम आदमी पार्टी को इस चुनाव में गहरा झटका लगा है और वह मात्र 47 सीटें हासिल कर दूसरे नंबर पर रही। कांग्रेस हालांकि 29 सीटें लेकर तीसरे नंबर पर रही लेकिन उसके लिए राहत की बात यह रही कि उसने विधानसभा की अपेक्षा अपने प्रदर्शन में कुछ सुधार किया है लेकिन पिछले एमसीडी चुनावों के आधार पर उसे 48 सीटों का नुकसान रहा।
तीनों एमसीडी में भाजपा को 36.18, आप को 26.23 और कांग्रेस को 21.11 प्रतिशत वोट मिले। भाजपा को हालांकि पिछले चुनावों की अपेक्षा 0.56 प्रतिशत कम वोट मिले, लेकिन सीटे 45 बढ़ गई। एमसीडी चुनावों में कुल 2537 प्रत्याशियों ने भाग्य अजमाया लेकिन 1790 अपनी जमानत भी नहीं बचा पाए। वहीं 48724 मतदाताओं ने नोटा का इस्तेमाल किया जो .69 प्रतिशत रहा।
दो वार्डों में नहीं हुआ चुनाव
तीनों नगर निगमों की 272 सीटों पर मतदान होना था, लेकिन दो प्रत्याशियों की मौत के कारण उत्तरी व पूर्वी दिल्ली में एक-एक सीट पर चुनाव होना बाकी है।
पूर्वी दिल्ली के वार्ड 21 कृष्णा नगर में भाजपा के संजीव कपूर सर्वाधिक 9322 मतों से जीते तो भाजपा की ही वार्ड 44 भजनपुरा से प्रत्याशी गुरजीत कौर सबसे कम 58 मतों से जीत पाई।
दक्षिणी दिल्ली से वार्ड 38 द्वारका से भाजपा प्रत्याशी कमलजीत सहरावत सर्वाधिक 9866 से जीते तो सबसे कम वार्ड 70 छतरपुर से भाजपा के मात्र दो वोट से जीत हासिल कर पाए।
इसी प्रकार उत्तरी दिल्ली के वार्ड 65 सरस्वती विहार से भाजपा के नीरज कुमार 7895 मतों से जीते तो वार्ड 87 बाजार सीता राम से इनेलो की सीमा तिहारा ने 259 मतो से जीत हासिल की।
वर्ष 2017 हुए तीनों नगर निगम का चुनाव परिणाम
भाजपा 65 71 47 183
आप 20 16 11 47
कांग्रेस 15 11 03 29
बसपा 01 - 02 03
इनेलो - 01 - 01
सपा - 01 - 01
निर्दलीय 02 04 - 06