{"_id":"6a4e790f55c7bac3bc0df1bf","slug":"bjp-government-failed-to-prevent-waterlogging-ankush-narang-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-144795-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा सरकार जलभराव रोकने में विफल: अंकुश नारंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा सरकार जलभराव रोकने में विफल: अंकुश नारंग
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं एमसीडी में नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग ने राजधानी में हुई बारिश के बाद भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जलभराव रोकने के उसके सभी दावे विफल साबित हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली में केंद्र, दिल्ली सरकार और एमसीडी सहित सभी स्तरों पर भाजपा की सरकार होने के बावजूद नालों की सफाई और जल निकासी की व्यवस्था नहीं हो सकी।
अंकुश नारंग ने कहा कि सरकार 90 प्रतिशत नालों की सफाई का दावा कर रही थी, लेकिन कुछ देर की बारिश में ही राजधानी के कई इलाके जलमग्न हो गए। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि नालों की सफाई पूरी हो चुकी थी तो जगह-जगह जलभराव क्यों हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के दावे बारिश के साथ बह गए हैं।
नारंग ने बताया कि उन्होंने एमसीडी के महापौर और आयुक्त को पत्र लिखकर जलभराव वाले सभी क्षेत्रों में तत्काल पानी निकासी, पंपिंग और नालों की सफाई सुनिश्चित करने की मांग की है। साथ ही अस्पतालों, स्कूलों और प्रमुख मार्गों पर विशेष व्यवस्था करने, बिजली विभाग के साथ सुरक्षा निरीक्षण कराने, नालों की सफाई का जोनवार ब्योरा सार्वजनिक करने तथा लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और ठेकेदारों पर कार्रवाई की मांग की है।