फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP fires Delhi government on health system

स्वास्थ्य व्यवस्था पर भाजपा ने दिल्ली सरकार को घेरा, लगाए कई आरोप

Sun, 10 May 2020 06:26 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली   Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 10 May 2020 06:26 AM IST
विज्ञापन
BJP fires Delhi government on health system
Manoj Tiwari - फोटो : Social Media

प्रदेश भाजपा ने दिल्ली के खस्ता हाल अस्पतालों पर केजरीवाल सरकार को आड़े हाथ लिया है। भाजपा ने कहा है कि कोरोना संक्रमण का मामला बढ़ता जा रहा है और सरकार न तो बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करा रही है और न ही मुफ्त राशन बांट कर लोगों को राहत दे रही है। 

विज्ञापन


पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी कर महंगाई को भी बढ़ावा दे दिया है। इन सब मुद्दों को लेकर भाजपा विधायक दल सोमवार को मुख्यमंत्री से मिलेगा। विधानसभा नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा है कि दिल्ली में कोरोना के मामले थम नहीं रहे है। 
विज्ञापन


दूसरी ओर इलाज के मामले में दिल्ली सरकार के अस्पतालों की हालत बेहद खराब है। दिल्ली रेड जोन में है बावजूद आम आदमी पार्टी की सरकार ने शराब की दुकानें खोल कर सोशल डिस्टेंसिंग से बचाव के फार्मूले की भी धज्जियां उड़ा रही है। केंद्र सरकार ने दिल्ली के 72 लाख लोगों के लिए प्रतिव्यक्ति 8 किलो गेहूं, 2 किलो चावल और एक किलो दाल भेजी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


1.57 लाख अंत्योदय परिवारों को प्रतिमाह एक किलो चीनी देने पर 25 रुपये प्रति किलो की सब्सिडी भी केंद्र सरकार दे रही है। लेकिन दिल्ली सरकार इस मुफ्त राशन का उचित वितरण तक नहीं करा पा रही। सोमवार को भाजपा विधायक मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने जाएंगे। उधर, प्रदेश भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने दिल्ली के उपराज्यपाल को एक पत्र लिखा है। पत्र में कहा है कि दिल्ली सरकार मौत के आंकड़े को छुपा रही है। प्रदेश भाजपा के पूर्व महामंत्री आशीष सूद ने कहा है कि मुख्यमंत्री पूर्वांचल के लोगों का अपमान कर रहे है। 

जनता को भ्रमित कर रहे हैं सीएम : तिवारी
 प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी व नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने फेसबुक लाइव के जरिये बातचीत की। तिवारी ने कहा कि मीडिया में यह बात बार-बार सामने आ रही है कि दिल्ली में कोरोना वायरस के कारण हुई मौतों के आंकड़ों को छुपाया जा रहा है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लोगों को भ्रमित कर रहे हैं यह बहुत ही चिंता का विषय है। मनोज तिवारी ने यह भी कहा कि केजरीवाल सरकार इस समय झूठ-लूट और ट्विटर की राजनीति कर रही है। सरकार ग्राउंड पर जीरो है। 


मुख्यमंत्री कहते हैं कि दिल्ली को लॉकडाउन से मुक्त करने का वक्त आ गया है। इसलिए दिल्ली के लोगों को कोरोना वायरस के साथ जीने की आदत डाल लेनी चाहिए। संकट के समय में दिल्ली के मुख्यमंत्री का इस तरह का बयान कहीं से भी नैतिक नहीं है और न ही इससे दिल्ली के लोगों को कोरोना वायरस से निपटने में सहायता मिलेगी। तिवारी ने दिल्ली सरकार की राशन वितरण प्रणाली पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि कई बार सांसद मीनाक्षी लेखी, प्रवेश साहिब सिंह ने इस मामले को भी उठाया, सांसद गौतम गंभीर ने भी इस मामले को सामने रखा लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed