{"_id":"5df0a42a8ebc3e87a63401c2","slug":"bjp-farmers-union-protest-in-hapur-and-bulandshahr-for-sugarcane-prices","type":"story","status":"publish","title_hn":"हापुड़ और बुलंदशहर में गन्ना बकाया भुगतान को लेकर भड़का किसानों का गुस्सा, प्रदर्शन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हापुड़ और बुलंदशहर में गन्ना बकाया भुगतान को लेकर भड़का किसानों का गुस्सा, प्रदर्शन जारी
Wed, 11 Dec 2019 01:39 PM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हापुड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हापुड़
Published by: प्राची प्रियम
Updated Wed, 11 Dec 2019 01:39 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन करते किसान
- फोटो : अमर उजाला
गन्ने का बकाया भुगतान व समर्थन मूल्य ना बढ़ाये जाने से नाराज भारतीय किसान यूनियन ने बुधवार को हापुड़ के एनएच-9 पर जाम लगा कर विरोध प्रदर्शन किया। किसानों ने सड़क पर गन्ने और पराली रखकर उसमें आग लगा दी।
विज्ञापन
किसान बुधवार को हापुड़ जनपद की तीनों तहसीलों में प्रदशन कर रहे हैं। इसी के साथ बुलंदशहर के औरंगाबाद क्षेत्र के लखावटी ब्लॉक मुख्यालय के सामने भाकियू जिलाध्यक्ष गुड्डू प्रधान की अगुवाई में सैकड़ो किसान जमा हुए। उन्होंने औरंगाबाद-गढ़मुक्तेश्वर हाईवे जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन