{"_id":"652d077cc3c8308f640e0384","slug":"bjp-exhibits-pictures-from-inside-kejriwal-s-residence-in-connaught-place-2023-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: कनॉट प्लेस में भाजपा ने लगाई सीएम केजरीवाल के आवास की प्रदर्शनी, देखने उमड़ी लोगों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: कनॉट प्लेस में भाजपा ने लगाई सीएम केजरीवाल के आवास की प्रदर्शनी, देखने उमड़ी लोगों की भीड़
Mon, 16 Oct 2023 03:21 PM IST
अनुज कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Mon, 16 Oct 2023 03:21 PM IST
सार
प्रदेश भाजपा ने रविवार को कनॉट प्लेस में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के अंदर की दो दिवसीय प्रदर्शनी लगाई।
विज्ञापन
बीजेपी ने लगाई सीएम आवास की प्रदर्शनी
- फोटो : ट्विटर/@BJP4Delhi
विस्तार
प्रदेश भाजपा ने रविवार को कनॉट प्लेस में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के अंदर की दो दिवसीय प्रदर्शनी लगाई। उद्घाटन प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शनी नहीं, बल्कि केजरीवाल के भ्रष्टाचार के सबूत है।
सचदेवा ने कहा कि यह तस्वीर हमें उस मंजर को याद दिलाती है जब दिल्ली में कोरोना के कारण लोग ऑक्सीजन, दवाइयां और बेड के लिए अस्पतालों के चक्कर काट रहे थे और केजरीवाल अपने आवास की सजावट की तैयारी कर रहे थे। उन्होंने कहा कि दिल्ली के विकास पर खर्च होने वाले पैसों को अरविंद केजरीवाल ने अपनी सुख सुविधा पर लुटाया है, इसे सभी दिल्लीवालों को देखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
भ्रष्टाचारी केजरीवाल के राजमहल को देखने उमड़ा जनसैलाब!#KejriwalExposed pic.twitter.com/pxxGWVN3qe
— Adesh Gupta (@adeshguptabjp) October 16, 2023