फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP does not want to take risk of empty hand on Ram temple issue in general elections

आम चुनाव में भाजपा राम मंदिर मुद्दे पर खाली हाथ रहने का नहीं उठाना चाहती खतरा

Wed, 30 Jan 2019 08:02 AM IST
Priyesh Mishra हिमांशु मिश्र, नई दिल्ली
हिमांशु मिश्र, नई दिल्ली Published by: Priyesh Mishra Updated Wed, 30 Jan 2019 08:02 AM IST
विज्ञापन
BJP does not want to take risk of empty hand on Ram temple issue in general elections
राम मंदिर - फोटो : SELF
अध्यादेश और संसद में कानून केजरिए तत्काल राम मंदिर निर्माण की मांग पर हाथ खड़े करने के बाद सरकार ने अचानक गैरविवादित भूमि को वापस लौटाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर सभी को चौंका दिया है। दरअसल आम चुनाव में बड़ा मुद्दा बनते दिख रहे इस विवाद के मामले में सरकार अपने हाथ खाली नहीं रखना चाहती है। सरकार के न्यायिक प्रक्रिया पूरा होने के बाद अंतिम फैसला करने संबंधी रुख पर साधु-संत और यहां तक की संघ ने भी लगातार खुल कर नाराजगी जताई थी। सरकार को अंदेशा था कि बुधवार को कुंभ में हो रहे धर्म संसद में अगर इस मुद्दे पर उसका हाथ खाली रहा तो उसे साधु-संतों के खुले विरोध का सामना करना पड़ सकता है। 
विज्ञापन


हालांकि सरकार के इस कदम का विहिप सहित साधु संतों ने खुला स्वागत किया है। इसके जरिए सरकार और भाजपा ने खुद को साधु संतों का निशाना बनने से बचा के साथ राम मंदिर पर बहस की दिशा बदल दी है। मगर सरकार की जमीन वापसी संबंधी इस नए कदम से राम मंदिर मामले में सुप्रीम कोर्ट से अंतिम फैसला आने में और देरी हो सकती है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि राम मंदिर मसला करीब नौ सालों से सर्वोच्च न्यायालय में लंबित है। अब सुप्रीम कोर्ट को इस मामले में अंतिम फैसला लेने से पहले गैरविवादित भूमि को वापस लौटाने संबंधी याचिका का भी निस्तारण करना होगा। वैसे भी सुप्रीम कोर्ट में मुख्य मामले की त्वरित सुनवाई की संभावना बनती नहीं दिख रही। मगर इतना तय है कि इस नई याचिका केजरिए सरकार और भाजपा ने राम मंदिर मामले में बहस की दिशा को मोडने में सफलता हासिल कर ली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार के एक वरिष्ठ मंत्री के मुताबिक बुधवार को हो रही विहिप की धर्मसंसद को राम मंदिर पर संतों के रुख को ले कर सरकार आशंकित थी। चूंकि इस धर्म संसद में संघ प्रमुख की भी पहली बार भागीदारी की बात कही जा रही थी। ऐसे में वहां उठे सरकार के खिलाफ विरोध के कारण सरकार और पार्टी की मुश्किलें बढ़ती। गौरतलब है कि संघ और उसके अनुषांगिक संगठन न सिर्फ अध्यादेश या कानून केजरिए राम मंदिर की मांग पर अड़े थे, बल्कि इस मामले में सरकार पर सीधा और परोक्ष हमला बोलने में भी संकोच नहीं बरत रहे थे। 


मुख्य पक्षकार रामजन्म भूमि न्यास को साधा 
सरकार ने गैरविवादित जमीन उसके मालिकों को लौटाने की याचिका दायर कर सरकार ने इस मामले के सबसे बड़े पक्षकार राम जन्म भूमि न्यास को साधा है। इस मुद्दे से जुड़े 67 एकड़ भूमि में से 42 एकड़ भूमि इसी न्यास की है। न्यास से वर्ष 1996 में जमीन वापसी की गुहार केंद्र सरकार से लगाई थी। मांग नहीं मानने पर न्यास ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। यहां से भी निराशा हाथ लगने के बाद न्यास सुप्रीम कोर्ट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed