भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने एमसीडी नेताओं को चेताया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली प्रदेश भाजपा दिल्ली एमसीडी को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने की कवायद में जुट गई है। तीनों एमसीडी को दस दिनों के भीतर भ्रष्टाचार मुक्त व पारदर्शी प्रणाली को मजबूत करने के लिए विजन डॉक्यूमेंट पेश करने को कहा गया है।
इस बाबत प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय के साथ सभी मेयर व स्थायी समिति के अध्यक्षों के साथ सोमवार को एक बैठक भी हुई।
बैठक में उपाध्याय ने साफ तौर पर कहा कि एमसीडी के सेनिटेशन (सफाई) विभाग में किसी भी प्रकार की कोताही या भ्रष्टाचार सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सफाई कार्यों में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
निगम नेताओं को खास निर्देश
उन्होंने कहा कि निगम नेता अपने-अपने निगमों के स्वास्थ्य, शिक्षा और हॉर्टीकल्चर (गार्डन) कमेटियों से भी विशेष विजन डॉक्यूमेंट तैयार करवाएं ताकि इसके माध्यम से दिल्ली वालों को बेसिक शिक्षा और स्वास्थ्य की बेहतर सेवा दी जा सके।
लाइसेंसिंग (तहबजारी) एवं बिल्डिंग विभाग में पूर्ण पारदर्शिता लाकर जहां भी भ्रष्टाचार है, तो उसे हर हाल में दूर करना होगा।
बैठक में मेयर योगेंद्र चांदोलिया, खुशीराम, मीनाक्षी, नेता सदन सुभाष आर्य, मीरा अग्रवाल, रामनारायण दूबे, अध्यक्ष स्थायी समिति मोहन भारद्वाज व बीबी त्यागी शामिल हुए।