फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   bjp delhi chief dr harshvardhan attacks on aap chief arvind kejriwal

बिजली के बहाने दिल्ली में घमासान

Wed, 11 Jun 2014 08:45 AM IST
Updated Wed, 11 Jun 2014 08:45 AM IST
विज्ञापन
bjp delhi chief dr harshvardhan attacks on aap chief arvind kejriwal

राजधानी दिल्ली में बिजली पानी का संकट थमने का नाम नहीं ले रहा है। राजनीतिक पार्टियां भी इसके समाधान खोजने के बजाय आपसी बयानबाजी और मामले को राजनीतिक रंग देने पर तुली हैं।

विज्ञापन


आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने मिलकर जहां भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है वहीं, भाजपा ने राजधानी पर आए इस संकट के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया है।
विज्ञापन


दिल्ली में चल रहे राजनीतिक संकट के बीच अब बिजली और पानी का संकट जनता से झेला नहीं जा रहा है। इस मामले में मंगलवार सुबह ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल ने आपात बैठक के बाद जल्द समाधान होने का आश्वासन तो दिया है, लेकिन पार्टियों के बीच चल रही बहस और तीखी होती जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

केजरीवाल ब्रिगेड ने बोला हमला

bjp delhi chief dr harshvardhan attacks on aap chief arvind kejriwal

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ट्विटर के जरिए भाजपा पर सीधा प्रहार किया है। केजरीवाल ने लिखा है कि बीजेपी, दिल्ली में न तो बिजली संकट को दूर करने में समर्थ है और न ही वह राजधानी में दोबारा चुनाव होने दे रही। केजरीवाल ने यह भी लिखा कि यह बीजेपी एकदम गैरजिम्मेदाराना रवैया है।

वहीं, 'आप' के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने ट्विटर के जरिए केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन से सवाल किया है कि इतनी पावरफुल सरकार के रहते दिल्ली में इतना पावर कट क्यों है? हर्षवर्धन जी!

सिसोदिया ने यह सवाल भी किया, 'आप जिस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हैं अब तो उसी की सरकार है। फिर भी ऐसा संकट!

'भाजपा और AAP दोनों जिम्मेदार'

bjp delhi chief dr harshvardhan attacks on aap chief arvind kejriwal

इस मामले में दिल्ली कांग्रेस ने भी बीजेपी और आप के खिलाफ मुहिम छेड़ रखी है। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि केंद्र में जब से बीजेपी की सरकार आई है यहां बिजली का संकट आ गया है।

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने भाजपा व केजरीवाल पर बिजली कटौती का ठीकरा फोड़ा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासन में कभी बिजली नहीं गई।

लवली ने आम आदमी पार्टी पर भी तीखा हमला बोलते हुए कहा कि राजधानी में चल रहे इस संकट के लिए आप और उसके मुखिया अरविंद केजरीवाल भी जिम्मेदार हैं। बता दें कि दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सोमवार को प्रदेश के मुख्य सचिव के दफ्तर का घेराव भी किया था।

'केजरीवाल से पूछिए क्या किया'

bjp delhi chief dr harshvardhan attacks on aap chief arvind kejriwal

कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की इस तीखी बयानबाजी पर दिल्ली प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्‍थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने भी ‌टिप्पणी की है।

आप नेताओं के ट्वीट और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के बयान पर डॉ. हर्षवर्धन ने जवाब देते हुए कहा कि केजरीवाल से पूछिए 49 दिनों में क्या किया और कांग्रेस ने 15 साल में दिल्ली की जनता के लिए क्या किया।

हर्षवर्धन ने कहा कि उनकी पार्टी दिल्ली की जनता को हर हाल में इस संकट से उबारने में जुटी है। केंद्रीय ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार सुबह ही दिल्ली के उपराज्यपाल और अन्य अधिकारियों के साथ आपात बैठक के बाद कहा था कि हालात को सुधारने में 10 से 15 दिन का वक्त लगेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed