{"_id":"9d48c416745656ade54d5c6d8ea58a6e","slug":"bjp-counts-aap-49-lie-of-49-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीजेपी ने गिनाए केजरीवाल सरकार के 49 झूठ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीजेपी ने गिनाए केजरीवाल सरकार के 49 झूठ
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 21 Mar 2014 05:30 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के कारण सत्ता से दूर रही भाजपा को लोकसभा चुनाव में भी अगर डर है तो सिर्फ इसी पार्टी से। लिहाजा भाजपा के निशाने पर सिर्फ आम आदमी पार्टी ही है।
विज्ञापन
प्रदेश भाजपा ने बृहस्पतिवार को 49 दिनों तक चली आम आदमी पार्टी की सरकार का पर्दाफाश करने के लिए भाजपा ने इस पार्टी के इतने ही झूठ को पेश किया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि झूठ के पांव नहीं होते इसलिए झूठ की उम्र लंबी नहीं होती।
विज्ञापन
मीडिया के सामने अपने प्रजेंटेशन के माध्यम से भाजपा ने यह सिद्घ करने का प्रयास किया कि आम आदमी पार्टी के कथनी और करनी में अंतर है। पार्टी ने यह दिखाया कि सरकारी घर के लिए मना करने वाले ‘आप’ के नेता कैसे सरकारी घर के लिए परेशान थे।
विज्ञापन
रेलवे मंत्रालय के सामने तो केजरीवाल कहने के लिए धरना दे रहे थे, लेकिन सच्चाई यह थी कि वे प्रेस क्लब में बैठकर खाना खा रहे थे। यह भी साबित करने की कोशिश की गई कि वे किस तरह से वीवीआईपी कल्चर में ढलते चले गए। चार्टर के इस्तेमाल से भी वे परहेज नहीं करते।