{"_id":"fe4bb0795109cfca76e90a1032ec106f","slug":"bjp-councilor-challenged-cm-arvind-kejriwal","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम केजरीवाल के सामने किसने ठोकी ताल?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम केजरीवाल के सामने किसने ठोकी ताल?
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 04 Jan 2014 10:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली में भाजपा पार्षद को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली की नगर निगम पर टिप्पणी नागवार गुजरी है।
विज्ञापन
दक्षिणी दिल्ली नगर निगम में सदन के नेता सुभाष आर्य ने केजरीवाल और लवली को नगर निगम की जांच कराने की चुनौती देते हुए कहा है कि उन्हें किसी भी मामले में गड़बड़ी नहीं मिलेगी। उन्होंने दावा किया कि भाजपा पार्षद, भ्रष्टाचार रोकने के लिए अनेक कदम उठा चुके हैं।
विज्ञापन
सुभाष आर्य ने तीनों नगर निगम में अनुबंध के आधार पर कार्यरत बी और सी श्रेणी के अधिकारियों को नियमित करने की मांग करते हुए मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सीएम केजरीवाल के कम रुपये देकर ज्यादा राशि पर कर्मचारियों के हस्ताक्षर करने के आरोपों में कोई दम नहीं है। वह मुख्यमंत्री हैं जांच करा सकते हैं।
विज्ञापन
वहीं उन्होंने अरविंदर सिंह लवली से पूछा कि वह मंत्री रहते हुए नगर निगम के संबंध में कभी क्यों नहीं बोले। क्या, उस समय नगर निगम में उन्हें गड़बड़ी नहीं दिखी थी।
सुभाष आर्य ने दिल्ली सरकार से आग्रह किया कि वह नगर निगम में रिक्त पदों पर नियुक्ति करने की पहले करें। अगर वह स्वयं नियुक्ति करने में असक्षम है तो तीनों नगर निगम को भर्ती करने का अधिकार दे दें। उन्होंने बताया कि नगर निगम वर्ष 2007 से रिक्त पदों पर नियुक्ति करने के लिए दिल्ली सरकार और डीएसएसबी से आग्रह कर रही है। मगर उनकी गुहार पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसी वजह से निगम ने अनुबंध के आधार पर नियुक्तियां की हैं।