फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP councilor Absurd statement on death of child from diphtheria, AAP and Congress protested

दिल्ली डिप्थीरिया मौत मामला: भाजपा नेता का बेतुका बयान- 'भगवान ने बच्चों की इतनी ही उम्र लिखी थी'

Thu, 04 Oct 2018 05:43 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 04 Oct 2018 05:43 AM IST
विज्ञापन
BJP councilor Absurd statement on death of child from diphtheria, AAP and Congress protested
भाजपा पार्षद वीणा वीरमानी

डिप्थीरिया से जहां दिल्ली के महर्षि वाल्मीकि अस्पताल में आए दिन बच्चों की मौत हो रही है। वहीं बुधवार को उत्तरी दिल्ली नगर निगम की बैठक में भाजपा पार्षद का बेतुका बयान हंगामे की वजह बना। स्टैंडिंग कमेटी की चेयरपर्सन वीणा वीरमानी का कहना था कि, 'शायद इन बच्चों की भगवान ने इतनी ही उम्र लिखी थी?' इस पर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने जबरदस्त विरोध किया और बयान पर माफी मांगने को कहा। इनका कहना था कि जिन परिवारों के मासूम बीमारी और लापरवाही के शिकार हो रहे हैं, उनको न्याय दिलाने की जगह इस तरह की बातें करके भावनाओं को आहत किया है।

विज्ञापन


कांग्रेस पार्षद मुकेश गोयल का कहना है कि बच्चों की मौत की जिम्मेदारी लेने और दवाइयों का प्रबंध करने के बजाय बीजेपी नेता इस मुद्दे को भटकाना चाह रहे हैं। अगर अस्पताल में सबकुछ भगवान भरोसे ही है तो इलाज के लिए दवाइयां क्यों मंगाई गईं। उन्होंने ये भी कहा कि अस्पताल की जांच रिपोर्ट में भी कई खामियां उजागर हुई हैं। उन खामियों को दूर करने की जगह निगम के मेयर और भाजपा पार्षदों के अलावा अधिकारी भी आड़ लेकर मामले मेें टालमटोल करने में जुटे हुए हैं।  
विज्ञापन


वहीं आप पार्षद अनिल लकड़ा का कहना था कि उन्हें जानकारी मिली है कि सीआरआई से दवाइयां समय पर नहीं मिली। इसके बाद निगम के कुछ अधिकारियों ने आपसी सांठगांठ कर प्राइवेट एजेंसी से दवाइयों के लिए संपर्क किया।  जब एजेंसी ने इसके लिए पांच लाख रुपये बतौर एडवांस मांगा तो अधिकारी चुप्पी साध गए। उन्होंने एजेंसी को एडवांस पेमेंट नहीं दिया।                   
विज्ञापन
विज्ञापन


डिप्थीरिया से पांच और बच्चों की मौत
डिप्थीरिया से पांच और बच्चों की मौत हो गई है। इससे इस बीमारी से सितंबर से अब तक मरने वाले बच्चों की संख्या 31 हो गई है। इनमें से छह बच्चे दिल्ली के थे जबकि काफी बच्चे दूसरे राज्यों से थे।

रिपोर्ट में अस्पताल में सुविधाओं पर उठाए सवाल

निगम की ओर से बुधवार को जांच कमेटी की रिपोर्ट को भी सार्वजनिक किया गया। रिपोर्ट में डॉक्टरों की टीम ने कहा है कि अस्पताल में ऑपरेशन थियेटर नहीं है और न ही स्टाफ पूरा है। एक्सरे और एंबुलेंस तक की व्यवस्था यहां नहीं है। दवाओं का भंडारण भी उन्हें नहीं मिला। हर साल यहां 500 के आसपास बच्चे डिप्थीरिया बीमारी से भर्ती होते हैं और इनमें से करीब 21 फीसदी की अस्पताल में मौत हो जाती है। जबकि 25 सितंबर तक मौत की ये दर 12 फीसदी के आसपास देखी गई है। इस साल एक जनवरी से 30 सितंबर के बीच अस्पताल में डिप्थीरिया के चलते 424 बच्चे भर्ती हुए, इनमें से 61 की मौत हो चुकी है।             


बॉक्स : सिंतबर माह में गलघोंटू बीमारी की स्थिति
साल       भर्ती        मौत            
2015      88        22            
2016     115       26             
2017      99        20             
2018     223       30            

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed