फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP cornered AAP government on corruption issue

Delhi NCR News: आप सरकार को भाजपा ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर घेरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Feb 2024 09:06 PM IST
विज्ञापन
- नौ साल में नौ बड़े घोटाले, दिल्ली सरकार की पहचान : सचदेवा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आप सरकार को भाजपा ने शनिवार को भ्रष्टाचार के मुद्दे पर घेरा। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आरोप लगाया कि नौ साल में दिल्ली सरकार ने नौ बड़े घोटाले किए हैं। दिल्ली सरकार की पारदर्शिता की क्रांति बीते 9 साल में कही देखने को नहीं मिली, बल्कि घोटालों की एक लंबी श्रृंखला देखी गई है। जनता का विश्वास अब खत्म हो गया है। स्वच्छ शासन का भ्रम टूट गया है।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि नौ सालों में वित्तीय कुप्रबंधन से लेकर भाई-भतीजावाद तक छाया रहा। घोटालों की फेहरिस्त पेश करते हुए उन्होंने कहा कि दिल्ली की स्वास्थ्य सेवा प्रणाली घोटाले से प्रभावित हुई है। दवा की गुणवत्ता की सतर्कता विभाग की जांच में चौंकाने वाली विफलता दर का पता चला, जिसमें 86 में से 8 नमूने गुणवत्ता नियंत्रण परीक्षणों में विफल रहे। इनमें एम्लोडिपाइन, लेवेतिरसेटम और सेफैलेक्सिन जैसी महत्वपूर्ण दवाएं शामिल थीं। सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट अपग्रेड के लिए अनुबंधों की खरीद में घोर वित्तीय कुप्रबंधन का आरोप सरकार पर है। चिंताजनक बात यह है कि ठेके सबसे कम बोली से काफी अधिक दरों पर दिए गए। इसी तरह मुख्यमंत्री आवास पुनर्निर्माण की लागत शुरू में 15-20 करोड़ रुपये के बीच होने का अनुमान लगाया गया था, यह परियोजना आश्चर्यजनक रूप से 53 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है, जो मूल अनुमान से तीन गुना अधिक है।
विज्ञापन

अनियमितताओं की जांच सीबीआई कर रही है। आप विधायक और दिल्ली वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष अमानतुल्ला खान ने लोगों के विश्वास का गला घोंटा है, क्योंकि दिल्ली वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में उनके कार्यकाल में मानदंडों और सरकारी दिशानिर्देश का उल्लंघन करते हुए 32 व्यक्तियों को अवैध रूप से भर्ती किया गया था। सत्येन्द्र जैन और अन्य लोग आय से अधिक संपत्ति रखने के संबंध में जेल में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सचदेवा ने आगे कहा कि केजरीवाल सरकार वह सरकार है जिसने महिला एवं बाल सुरक्षा उपकरण पैनिक बटन की आड़ में भी घोटाला किया है। बसों व टैक्सी में 10 रुपये वाले पैनिक बटन लगे हैं पर कोई पैनिक सहायता सिस्टम नही है। दिल्ली स्कूल कक्षा निर्माण घोटाले की जांच भी केंद्रीय सतर्कता आयोग कर रहा है। उत्पाद शुल्क नीति में भी दिल्ली सरकार ने घोटाला किया है। इस घोटाले में संजय सिंह और मनीष सिसोदिया समेत कई नेता संलिप्त है। सितंबर 2022 में दिल्ली सरकार ने 1,000 लो-फ्लोर बसों की खरीद में भी भ्रष्टाचार किया। दिल्ली की जनता ने 2025 के विधानसभा चुनाव में केजरीवाल सरकार को उखाड़ फेंकने का मन बना लिया है और सत्ता लोलुप केजरीवाल के शासन के अंत की शुरुआत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed