फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP - Congress floats election campaign material from China

चुनावी मौसम में राहुल-मोदी भी हुए 'मेड इन चाइना'

Wed, 19 Mar 2014 12:13 PM IST
Updated Wed, 19 Mar 2014 12:13 PM IST
विज्ञापन
BJP - Congress floats election campaign material from China

चुनाव प्रचार में चीनी माल धड़ाधड़ बिक रहा है। पहली बार विभिन्न राजनीतिक पार्टियों ने चीनी प्रचार सामग्री को अपनी लिस्ट में शामिल किया है। दुकानदार अनिल गुप्ता के मुताबिक, उन्होंने ऑर्डर मिलने पर बीजेपी और कांग्रेस के लिए चीनी प्रचार सामग्री मंगवाई गई है।

विज्ञापन


आईपीएल की तर्ज पर चुनावी चेयर बैट की सबसे अधिक डिमांड हैं, जिसमें कांग्रेस का हाथ तो बीजेपी के बैट में मोदी का फोटो लगा है। इसकी कीमत प्रति बैट 30 रुपये है। मोदी के फोटो वाला परफ्यूम कार कार्ड 20 रुपये का है।
विज्ञापन


मोबाइल स्टिकर भी पहली बार आए हैं, जिसकी प्रति 11 स्टीकर कीमत छह रुपये है। बीजेपी वाले स्टिकर में मोदी का फोटो और कांग्रेस वाले में हाथ का निशान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

थ्रीडी से सोशल मीडिया को मिलेगी टक्कर

BJP - Congress floats election campaign material from China

मोदी के थ्रीडी फॉर्मूले को लोकसभा चुनावों में प्रचार के तौर पर पहली बार इस्तेमाल किया जा रहा है। थ्रीडी प्रचार सामग्री में मोदी के विजिटिंग कार्ड के एक तरफ पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, लाल कृष्ण आडवाणी और राजनाथ सिंह के फोटो के नीचे मोदी का फोटो व कमल बना हुआ है। जबकि पीछे की ओर कैलेंडर बना है। यह ढाई रुपये का है। इसी तरह गर्मी से ठंडक का अहसास करने वाला हाथ से हवा करने वाला पंखा खास है।

इसके अलावा गर्मी से बचाने के लिए चीनी छतरी भी खास है, जोकि अस्सी रुपये की है। थ्रीडी चुनाव सामग्री का इस्तेमाल अभी तक बीजेपी ही कर रही है। हालांकि कांग्रेस ने भी ऑर्डर दे दिया है। अब तक चुनावों में विभिन्न राजनीतिक पार्टियां अपने चिह्नों को प्रचार सामग्री में इस्तेमाल करती रही हैं। पहली बार पार्टियों के चिह्न से पहले चेहरे हिट हो रहे हैं। ऑल इंडिया इलेक्शन ट्रेडर्स एंड मैन्यूफैक्चरिंग एसोसिएशन के महासचिव गुलशन खुराना के मुताबिक, इस बार के लोकसभा चुनाव खास हैं।

कॉटन व नॉयलॉन की टी शर्ट में अरविंद बनाम मोदी बनाम राहुल छाए हुए हैं। अच्छा यह है कि इस बार प्रचार सामग्री प्लास्टिक की जगह कागज पर उपलब्ध है।

मायावती का पिन-क्लिप, मोदी की की-रिंग

BJP - Congress floats election campaign material from China

वहीं महिला उम्मीदवार और कार्यकर्ताओं को ध्यान में रखकर बसपा प्रमुख मायावती ने इसकी शुरुआत की है। मायावती ने पार्टी को दर्शाते हाथी वाले हेयर पिन, क्लिप, बैंगल, रिंग, माला और कैप, छतरी आदि उतारी हैं।

हिमाचल प्रदेश की हमीरपुर सीट से अनुराग ठाकुर के प्रचार के लिए सामग्री लेने पहुंचे आयुष गर्ग के मुताबिक, प्रचार सामग्री में मोदी हिट हैं। उसमें भी की-रिंग सबसे अधिक बिक रहा है। उनके बाजार में आडवाणी और मोदी दोनों के फोटो वाली सामग्री है, लेकिन कार्यकर्ता नरेंद्र मोदी को ही तवज्जो दे रहे हैं।

उत्तर प्रदेश के धरोरा से जुल्फिकार अली चुनाव प्रचार सामग्री का ऑर्डर देने पहुंचे थे। कहते हैं कि बेशक सोशल मीडिया और वेबसाइट ने प्रचार के रंग बदल दिए हों, लेकिन परंपरागत सामग्री के बगैर प्रचार हो ही नहीं सकता। उन्होंने ‘आप’ की टोपी, पेन, बिल्ला, चाबी का छल्ला, मफलर, पेपर लड़ी व झंडे आदि के सैंपल लेते हुए ऑर्डर बुक करवाया। वे मानते हैं कि सदर बाजार में सामग्री सस्ती और अच्छी मिलती है।

भारत में कहां बनती हैं ये चीजें?

BJP - Congress floats election campaign material from China

ऑल इंडिया इलेक्शन ट्रेडर्स एंड मैन्यूफैक्चरिंग एसोसिएशन के महासचिव गुलशन खुराना ने बताया कि राजधानी के सीलमपुर, शाहदरा, मुंडका, नांगलोई आदि इलाकों की छोटी स्लम कॉलोनियों में हजारों परिवार इसी व्यवसाय में लगे हैं।

ऑल इंडिया इलेक्शन ट्रेडर्स एंड मैन्यूफैक्चरिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल गुप्ता बताते हैं कि सोशल मीडिया और वेबसाइट के चलते चुनाव प्रचार सामग्री के व्यापार में गिरावट आई है।

विधानसभा चुनावों में तो व्यापार बिल्कुल मंदा रहा, लेकिन लोकसभा चुनावों के चलते हालत सुधरी है। देशभर से विभिन्न पार्टियों के उम्मीदवारों के ऑर्डर आ रहे हैं। हालांकि पिछले चुनावों की तुलना में व्यापार में पचास फीसदी की गिरावट आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed