फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   bjp confuse to lower aap power punch

झाड़ू की ताकत कम करने में उलझी भाजपा

Sat, 12 Apr 2014 07:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 12 Apr 2014 07:35 PM IST
विज्ञापन
bjp confuse to lower aap power punch

दिल्ली में वोटिंग ट्रेंड को देख कर भाजपा के होश उड़े हुए है। मोदी लहर के बावजूद आम आदमी पार्टी का दिल्ली लोकसभा चुनाव में प्रभाव का कम नहीं दिखना भाजपा के लिए मुसीबत बना है।

विज्ञापन


वोटिंग ट्रेंड और कार्यकर्ताओं की समीक्षा के बाद यही उभर कर आया है कि विधानसभा चुनाव की तरह ही लोकसभा चुनाव में भी झाड़ू का असर रहा है। लिहाजा इसे बेअसर करने के लिए भी नीतियां बननी शुरू हो गई है।

विज्ञापन

केजरीवाल टीम को घेरने के फिराक में बीजेपी

bjp confuse to lower aap power punch

आम आदमी पार्टी को लेकर भाजपा रणनीति बनाने में अभी से ही जुट गई है। भाजपा सूत्रों की अगर माने तो फिलहाल पार्टी ने यह तय किया है कि आम आदमी पार्टी के असर को दिल्ली के बाहर बेअसर किया जाए।

जहां-जहां आम आदमी पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी चुनावी मैदान में है वहां दिल्ली के नेता उनपर तीखा प्रहार करने के लिए पहुंचे। इसके लिए उन्हें ट्रेनिंग भी दी जाएगी। भाजपा कार्यकर्ता दिल्ली में विफल सरकार चलाने का हवाला देकर उन्हें बेनकाब करेंगे।

बीजेपी भी अपने युवाओं की टीम बनारस भेजेगी

bjp confuse to lower aap power punch

भाजपा सूत्रों ने बताया कि इसके लिए टीम का गठन भी किया जा रहा है। यह टीम विभिन्न राज्यों में होने वाले लोकसभा चुनाव में रवाना की जाएगी। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर भी अभियान छेड़ा जाएगा। उधर, युवाओं की टोली अभी से ही वाराणसी सीट के लिए रवाना होने लगी है।

दिल्ली के ज्यादातर भाजपा युवा कार्यकर्ता वाराणसी को लेकर उत्साहित है। दरअसल, इस सीट से भाजपा के प्रधानमंत्री के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी चुनाव लड़ रहे है। बता दे कि यहां आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल भी चुनावी मैदान में है और केजरीवाल के प्रचार के लिए टीम रवाना हो चुकी है।

भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग ठाकुर के लोकसभा क्षेत्र हमीरपुर की तरफ भी रवाना होने लगे है। इस अभियान में दिल्ली ही नहीं अन्य प्रदेश के युवा कार्यकर्ता भी जुड़ना चाह रहे है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed