फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP complaints against AAP mla amanatullah for instigating jamia violence in delhi

आप विधायक अमानतउल्ला के खिलाफ भाजपा ने दी शिकायत, नजरबंद करने की मांग की गई

Mon, 16 Dec 2019 05:36 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 16 Dec 2019 05:36 PM IST
सार

- आप विधायक को नजरबंद करने की मांग की गई
- संसद मार्ग थाना पुलिस ने शिकायत ली
- आप विधायक के भाषण से दंगा भड़काने के आरोप

विज्ञापन
BJP complaints against AAP mla amanatullah for instigating jamia violence in delhi
अमानतुल्लाह खान - फोटो : ANI

विस्तार

आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतउल्ला के खिलाफ नई दिल्ली के संसद मार्ग थाने में सोमवार सुबह शिकायत दी गई है। आप विधायक पर आरोप है कि उन्होंने ऐसा विवादित बयान दिया जिससे जामिया नगर इलाके में बसों में तोड़फोड़ व आगजनी की गई। इससे जामिया नगर व ओखला समेत दिल्ली का माहौल खराब हो रहा है और दंगा फैलाने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन


आप विधायक को नजरबंद करने की मांग की गई। संसद मार्ग थाना पुलिस ने शिकायत ले ही है। हालांकि देर रात तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई थी। नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार आप विधायक के खिलाफ शिकायत भारतीय जनता पार्टी के पूर्वांचल मोर्चा के अभिषेक दुबे द्वारा दी गई है।
विज्ञापन


शिकायत में कहा गया है कि नागरिकता कानून के खिलाफ अमानतउल्ला खाना द्वारा एक सभा में विवादित भाषण दिया गया। उन्होंने इस सभा में लोगों को उकसाया। इसके बाद ओखला व शाहीनबाग इलाके में सीएनजी वाली बसों में आग लगाई गई और बसों में तोड़फोड़ की गई। इसके कारण दिल्ली का माहौल खराब हुआ और हो रहा है। दंगा जैसे माहौल पैदा हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने अपनी शिकायत में कहा है कि आप विधायक के भाषण के बाद जनता को काफी नुकसान हो रहा है। देश में हिंदू-मुस्लिमों के बीच विवाद पैदा करने की कोशिश की जा रही है।

उन्होंने अपने शिकायत के जरिए दिल्ली पुलिस से आग्रह किया है कि आप विधायक अमानतउल्ला को गिरफ्तार किया जाए। साथ ही उन्हें नजरबंद किया जाए। उन्होंने आप विधायक के खिलाफ भडकाऊ भाषण देने और दंगा फैलाने आदि की धाराओं में मामला दर्ज किया जाए।

हालांकि आप विधायक अमानतउल्ला ने रविवार शाम को मीडिया के सामने आकर स्पष्टीकरण दिया था कि वह उस जगह पर नहीं था जब आगजनी व तोड़फोड़ हुई। वह कालिंदी कुंज की तरफ हो रहे प्रदर्शन को लीड कर रहे थे। कालिंदी कुंज में प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed