फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   bjp campaign against aam aadmi party

आप के खिलाफ बीजेपी का पोल-खोल अभियान

Sun, 16 Feb 2014 08:16 AM IST
Updated Sun, 16 Feb 2014 08:16 AM IST
विज्ञापन
bjp campaign against aam aadmi party

दिल्ली में 49 दिनों तक शासन करने वाली वाली आम आदमी पार्टी की सरकार की नाकामियों को उजागर करने के लिए भारतीय जनता पार्टी घर-घर अभियान चलाएगी।

विज्ञापन


शनिवार को प्रदेश कार्यालय में आयोजित वर्किंग ग्रुप की बैठक में यह फैसला लिया गया। वर्किंग ग्रुप ने यह भी तय किया है कि पार्टी, 18 फरवरी को जंतर मंतर पर ‘आप’ के खिलाफ पोल-खोल प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन


पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विजय गोयल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में एक पंफलेट तैयार करने की बात पर सहमति बनी जिसमें आम आदमी पार्टी के झूठे आश्वासनों का जिक्र किया जाएगा और दिल्ली की जनता को उससे अवगत कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

आप पर हर्षवर्धन का हमला

bjp campaign against aam aadmi party

दिल्ली विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ. हर्षवर्धन ने आम आदमी पार्टी पर विदेशी धन और योजना पर काम करने का आरोप लगाया है।

उन्होंने कहा कि भारत विरोधी विदेशी शक्तियों के इशारे पर आप पार्टी काम कर रही है। कांग्रेस के साथ गुप्त समझौते पर सरकार बनी थी। इसकी पटकथा कांग्रेस ने पहले ही तैयार कर ली थी।

उन्होंने कहा, ‘आप पार्टी को देसी पंजा और विदेशी हाथ का साथ है। आप पार्टी व कांग्रेस को जनहित से मतलब नहीं है। कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी है और 'आप' झूठ-फरेब व गुमराह करने वाली राजनीति करती है। कांग्रेस से ही जुड़े लोग इस पार्टी को चला रहे हैं।

'मोदी के खिलाफ आप-कांग्रेस गठबंधन'

bjp campaign against aam aadmi party
भाजपा नेता हर्षवर्धन ने कहा कि कांग्रेस से गुप्त गठबंधन इसीलिए है कि दोनों मिलकर नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनने से रोकना चाहते हैं।

उन्होंने अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया पर फोर्ड फाउंडेशन से अरबों रुपये का अनुदान लेने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा, ‘फोर्ड फाउंडेशन वह संस्था है जो अपनी मदद से विदेशों में अराजकता और अस्थिरता पहुंचाने का कार्य करती है। इस फाउंडेशन का एक ही लक्ष्य है भारत की एकता, अखंडता को छिन्न-भिन्न करना, क्योंकि विदेशी शक्तियां चाहती हैं भारत अपने पैरों पर खड़ा नहीं हो सके।’
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed