जज्बाती थप्पड़ और स्याही से डर गए ये नेता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जूता फेंकना, अंडे़ फेंकना या फिर चेहरे पर काली स्याही पोतना। विरोध जताने के इन तरीकों का प्रचलन लगातार बढ़ रहा है। विरोधियों के निशाने पर खासकर नेता हैं।
गौतमबुद्ध नगर लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार का दौर अंतिम चरण में है। ऐसे में फिर ऐसी कोई घटना फजीहत का कारण न बन जाए, इसको लेकर राजनीतिक दल पूरा अहतियात बरत रहे हैं।
देश की राजनीति में ऐसे कई पड़ाव आ चुके हैं जिसमें नेताओं को शर्मिंदा होना पड़ा है। विरोध के इन तरीकों को लेकर हर ओर आलोचना हो रही है, लेकिन फिर भी घटनाएं थम नहीं रहीं।
कौन है थप्पड़-स्याही कांड के पीछे?
पिछले करीब महीने भर से चुनाव प्रचार के दौरान नेताओं पर स्याही फेंकने का मानों चलन सा चल पड़ा है। कहीं स्याहीं से वार हुआ तो कहीं पोस्टरों को ही निशाना बना दिया गया। वहीं, सारी हदें पार करते हुए कई जगह नेताओं को घूंसे और थप्पड़ भी खाने पड़ गए।
अब इसे विरोध का तरीका माना जाए या फिर सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए उठाया गया कदम, लेकिन इस तरह की घटनाओं ने राजनीतिक गलियारों में एक डर पैदा कर दिया है। जिसका असर चुनाव प्रचार में साफ झलक रहा है।
चुनावी सभाओं और रैलियों का दौर शुरू हो चुका है, लेकिन स्टार प्रचारक पास होने का अहसास करकर जनता से दूरी बनाए हुए हैं। सुरक्षा से खिलवाड़ न हो इसके लिए पुख्ता बंदोबस्त इस बार किए गए हैं।
बीजेपी की बचने की तैयारी
3 अप्रैल को इंदिरापुरम में भाजपा की रैली होने जा रही है। नरेंद्र मोदी 42 मिनट की स्पीच इस दौरान देंगे। हेलीपेड तैयार हो चुका है।
सुरक्षा के लिहाज से दो मंच बनाए गए हैं। एक मंच पर मोदी खास लोगों के साथ होंगे।
कमांडो के अलावा गुजरात पुलिस और स्थानीय पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है। मंच की ऊंचाई तो ज्यादा होगी ही साथ ही मंच जनता से दूरी बनाकर तैयार हुए हैं।
समाजवादी पार्टी की तैयारी
दादरी के डिग्री कॉलेज में 3 अप्रैल को ही सपा नेता मुलायम सिंह यादव रैली को संबोधित करेंगे।
रैली के लिए दो मंच बनाए गए हैं। एक मंच पर नेता जी खास लोगों के साथ मौजूद रहेंगे।
नेताजी भी हेलीकॉप्टर से ही आयोजन स्थल पर पहुंचेंगे। सिक्योरिटी के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
बीएसपी की तैयारी
5 अप्रैल को बसपा सुप्रीमो मायावती सिकंदराबाद से दो किलोमीटर दूर निजामपुर में रैली को संबोधित करेंगी।
एक दिन पहले ही सिक्योरिटी आयोजन स्थल को अपने कब्जे में ले लेगी।
हेलीपेड यहां भी तैयार हो चुका है। मंच की ऊंचाई 8 से 10 फुट होगी। यहां भी मंच जनता की पहुंच से दूर होगा।
इस बार यहां-यहां हुआ कांड
3 फरवरी: हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को पानीपत में थप्पड़ मारने की घटना। 2 मार्च: पूर्वी दिल्ली में आप प्रत्याशी राजमोहन गांधी पर स्याही फेंकने की कोशिश की गई।
8 मार्च: दिल्ली में जंतर मंतर पर आप नेता योगेंद्र यादव के चेहरे पर काली स्याही पोती गई। 24 मार्च: हर-हर मोदी नारे के विवाद पर लखनऊ में मोदी के पोस्टर पर काली स्याहीं फेंकी।
25 मार्च:-वाराणसी में अरविंद केजरीवाल की कार पर अंडा फेंकने की घटना सामने आई। 26 मार्च: वाराणसी में रोड शो के दौरान अरविंद केजरीवाल पर स्याही फेंकने की कोशिश। 29 मार्च: चरखी दादरी में अरविंद केजरीवाल को प्रचार के दौरान थप्पड़ मारने की घटना।