{"_id":"5da4e27d8ebc3e93d96599c1","slug":"bjp-blamed-delhi-government-for-onion-and-tomato-inflation","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्याज के बाद अब दिल्ली में टमाटर महंगा, भाजपा ने साधा केजरीवाल पर निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्याज के बाद अब दिल्ली में टमाटर महंगा, भाजपा ने साधा केजरीवाल पर निशाना
Tue, 15 Oct 2019 02:32 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 15 Oct 2019 02:32 AM IST
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा ने दिल्ली में प्याज और टमाटर की महंगाई के लिए दिल्ली सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि दिल्ली वालों की रसोई का बजट बिगड़ता जा रहा है, जिस पर सरकार का ध्यान नहीं है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल प्याज और टमाटर की बढ़ी कीमतों पर जनता के सवालों का जवाब देने से भी बच रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पहले प्याज और अब टमाटर की कीमत 60 से 70 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। केंद्र सरकार सरकारी दुकानों पर प्याज और टमाटर की आपूर्ति करके दिल्ली की जनता को राहत देने की कोशिश कर रही है, जिस पर दिल्ली सरकार ने चुप्पी साध ली है। आम जनता की आवाज मुख्यमंत्री तक पहुंच ही नहीं पा रही है।
विज्ञापन
तिवारी ने मांग की है कि जल्द से जल्द एक बैठक बुलाकर दिल्ली सरकार महंगाई पर लगाम लगाए। बढ़ी हुई कीमतों पर लगाम नहीं लगाई तो जनता इसका उचित जवाब आगामी विधानसभा चुनाव में देगी। आम आदमी के नाम पर बनी पार्टी को आम इंसान के हित की कोई चिंता नहीं है।
विज्ञापन