फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP attacks Arvind Kejriwal on summons sent by ED to Kejriwal

नए मामले में किया तलब: ED के समन पर BJP ने CM पर किया वार, बांसुरी बोलीं- केजरीवाल पढ़ें-लिखे हैं लेकिन...

Sun, 17 Mar 2024 02:34 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 17 Mar 2024 02:34 PM IST
सार

आप मंत्री आतिशी ने बताया कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को कल शाम ईडी द्वारा एक और समन मिला। उन्होंने उनसे दिल्ली जल बोर्ड से संबंधित कुछ जांच में शामिल होने के लिए कहा है।

विज्ञापन
BJP attacks Arvind Kejriwal on summons sent by ED to Kejriwal
भाजपा नेता बांसुरी स्वराज - फोटो : ani

विस्तार

शराब घोटाला मामले के अलावा प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली जल बोर्ड में कथित अनियमितता से जुड़े एक मामले में सीएम केजरीवाल को अलग से समन भेजा है। उन्होंने 18 मार्च को पेश होने के लिए कहा गया है। आम आदमी पार्टी ने इसे भाजपा का केजरीवाल की गिरफ्तारी का बैकअप प्लान बताया है। वहीं, इसके अलावा केजरीवाल को शराब घोटाला मामले में भी केजरीवाल को समन भेजा गया है। इस मामले में उन्हें 21 मार्च को पेश होने को कहा है। ईडी के समन को लेकर भाजपा ने केजरीवाल पर हमला बोला है। 

विज्ञापन


भाजपा नेता बांसुरी स्वराज ने कहा, 'मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पढ़े लिखे हैं, उनका पूरा मंत्रिमंडल पढ़े लिखे लोगों का है। जांच शराब नीति मामले में हो रही है। अरविंद केजरीवाल की जवाबदेही बनती है और उन्हें बताना पड़ेगा कि आम आदमी पार्टी इतना भ्रष्टाचार क्यों कर रही है। समन भेजे जाने पर आपका यह दायित्व है कि आप उसका आदर करें और जवाब दें लेकिन आप जब भी समन का निरादर करते हैं तब आप एक नया अपराध कर रहे हैं। अरविंद केजरीवाल ने पिछले 8 समन का निरादर किया है।'
विज्ञापन


वहीं, भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा, 'अरविंद केजरीवाल के पास अब सम्मान नहीं, सिर्फ सम्मन है। ऐसा लगता है कि अरविंद केजरीवाल ने हर क्षेत्र में भ्रष्टाचार किया है।'

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दिल्ली जल बोर्ड मामले में धन शोधन निवारण अधिनियम की धारा 50 के तहत दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल को कल के लिए समन जारी किया है। ED दिल्ली जल बोर्ड में अवैध टेंडरिंग और अपराध की कथित आय के शोधन की जांच कर रही है।


केजरीवाल को गिरफ्तार करने की कोशिश: आप
आप मंत्री आतिशी ने कहा, 'दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को कल शाम ईडी द्वारा एक और समन मिला। उन्होंने उनसे दिल्ली जल बोर्ड से संबंधित कुछ जांच में शामिल होने के लिए कहा है। हम ईडी द्वारा दर्ज मामले से अनजान हैं। समन में डिटेल नहीं है। अरविंद केजरीवाल को इस फर्जी मामले में तलब किया गया है।' उन्होंने कहा कि ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स पीएम के गुंडे बनकर रह गए हैं। मोदी अपने गुंडों के माध्यम से चुनाव से पहले केजरीवाल को गिरफ्तार करने की कोशिश कर रहे हैं।


आतिशी ने कहा, दिल्ली जल बोर्ड के इस मामले के बारे में कोई नहीं जानता। ये समन इसलिए भेजा जा रहा है क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी को शक होने लगा है कि क्या वे एक्साइज मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर पाएंगे। अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने के लिए एक बैकअप प्लान की शुरूआत की जा रही है। भाजपा किसी न किसी तरह से केजरीवाल को जेल में डालना चाहती है, ताकि वे अपने प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार न कर सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed