Delhi Pollution: प्रदूषण बढ़ने के साथ यमुना भी जहरीली, दिख रहा झाग ही झाग; भाजपा ने AAP सरकार को घेरा
यमुना नदी में प्रदूषण का स्तर बढ़ने से नदी में जहरीला झाग तैरता हुआ दिखाई दे रहा है। भाजपा लगातार आप सरकार को घेरने में लगी है। भाजपा का कहना है कि दिल्ली सरकार ने यमुना नदी की सफाई के लिए आए सारे पैसे विज्ञापनों पर खर्च कर दिए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा, 'यमुना नदी का पानी जहरीला हो गया है। अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि वे 2025 तक यमुना नदी को साफ कर देंगे। जब लोग यमुना नदी में छठ पूजा का त्योहार मनाएंगे, तो आप कल्पना कर सकते हैं कि उन्हें किन बीमारियों का सामना करना पड़ेगा? आप के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार ने यमुना नदी की सफाई के लिए आए सारे पैसे विज्ञापनों पर खर्च कर दिए। वे इस हालत के लिए उत्तर प्रदेश और हरियाणा को दोषी ठहराएंगे। जहरीली राजनीति ही दिल्ली में जहरीली हवा और पानी का कारण है।'#WATCH | Delhi: Toxic foam seen floating on the Yamuna River as pollution level in the river rises. Drone visuals from Kalindi Kunj. pic.twitter.com/8qRDPswdT6
— ANI (@ANI) October 19, 2024विज्ञापन
दिल्ली में वायु गुणवत्ता के बिगड़ने पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कहा, 'आप की अगुवाई वाली दिल्ली सरकार दिल्ली में प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए कोई कदम नहीं उठा रही है। दिल्ली में वायु गुणवत्ता खराब बनी हुई है। आप सरकार की मंशा दिल्ली की जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने की है। दिल्ली की जनता आप सरकार को इसका करारा जवाब देगी।'#WATCH | Delhi: BJP National Spokesperson Shehzad Poonawalla says, "The water of Yamuna river has become poisonous. Arvind Kejriwal had said that he would clean the Yamuna River by 2025. When people celebrate the Chhath Puja festival in the Yamuna river, can you imagine the… pic.twitter.com/XNzIGKHer9
— ANI (@ANI) October 19, 2024
#WATCH | Delhi: On the worsening of the air quality in Delhi, BJP national spokesperson Pradeep Bhandari says, "The AAP-led Delhi government is not taking any step to control pollution in Delhi. The air quality in Delhi remains poor whereas in Mumbai the air quality is… pic.twitter.com/WKQWmr7XMp
— ANI (@ANI) October 19, 2024