निशाने पर केजरीवाल: भाजपा बोली- भ्रष्टाचार खत्म करने का दावा करने वाले ही इसे बढ़ा रहे, इनकी रणनीति कुछ नहीं करने की
आदेश गुप्ता ने कहा कि जो लोग कहते थे कि हम ईमानदार हैं, वही भ्रष्टाचार कर रहे हैं। दिल्ली में भ्रष्टाचार विरोधी हेल्पलाइन चलाकर कार्रवाई करने का दावा करने वाले खुद भ्रष्टाचार में शामिल हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली में इन दिनों सियासी जंग छिड़ी हुई है। आम आदमी पार्टी और भाजपा नेता आमने-सामने हैं। इसी क्रम में दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने सीएम अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला है। उन्होंने भ्रष्टाचार और केजरीवाल के सादगी वाले दावों पर कटाक्ष किए हैं।
आदेश गुप्ता ने कहा कि जो लोग कहते थे कि हम ईमानदार हैं, वही भ्रष्टाचार कर रहे हैं। भ्रष्टाचार को खत्म करने के उनके पुलिंदे जनता के सामने आ चुके हैं। यही इनकी असली कहानी है। दिल्ली में भ्रष्टाचार विरोधी हेल्पलाइन चलाकर कार्रवाई करने का दावा करने वाले खुद भ्रष्टाचार में शामिल हैं। सादगी की बात करने वाले अपने लिए करोड़ों रुपये का स्वीमिंग पुल बनवा रहे हैं। कहा कि दिल्ली के कट्टर ईमानदार मुख्यमंत्री केजरीवाल के मित्र सतेंद्र जैन की पांच करोड़ की संपत्ति जो कि फर्जी कंपनियों के नाम पर हवाला कारोबारियों से उन्होंने खरीदी थी, उसको जब्त कर लिया गया।
केजरीवाल की रणनीति- कुछ नहीं करना, केवल जिक्र करना और जिक्र का फिक्र करना
उधर संबित पात्रा ने कहा कि 8 जनवरी 2014 को एक भ्रष्टाचार विरोधी एंटी करप्शन हेल्पलाइन अरविंद केजरीवाल ने लॉन्च की थी। इस एंटी करप्शन हेल्पलाइन नंबर को लेकर ये दावा किया गया था कि हजारों फोन कॉल इस नंबर पर आ रहे हैं। फिर 5 अप्रैल 2015 को पुन: एक हेल्पलाइन लॉन्च की। दिल्ली में एक ऐसा माहौल बनाया गया कि मानों भ्रष्टाचार के खिलाफ बहुत बड़ी लड़ाई लड़ने की चेष्टा अरविंद केजरीवाल ने की है। जानकर आश्चर्य होगा कि उस समय के जो एसीबी अधिकारी थे, उन्होंने कहा कि जितनी भी कॉल 1031 पर आईं, उनका कोई भी रिकॉर्ड नहीं है। कहा कि केजरीवाल रोज प्रेस कांफ्रेंस करके कहते थे कि हम भ्रष्टाचार समाप्त कर देंगे। हेल्पलाइन नंबर से कुछ नहीं हुआ, किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। केजरीवाल की रणनीति है- कुछ नहीं करना, केवल जिक्र करना और जिक्र की फिक्र करना।