पहले लगाए आरोप अब घपले में AAP सरकार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता पार्टी ने आम आदमी पार्टी की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। पार्टी ने आप पर आरोप लगाया है कि उसने जिन वॉटर मीटर को दिल्ली के अंदर पिछले एक महीने में लगाया है वो वही एएमआर मीटर हैं जिन्हें पार्टी ने खुद ही कमियों वाला बताया था।
पार्टी अब लोगों पर इन मीटर्स को लगाने का दबाव भी बना रही है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय का दावा है कि केजरीवाल ने चुनावों से पहले एएमआर मीटर्स पर सवाल उठाए थे, यही नहीं केजरीवाल जी ने इस संदर्भ में एक एफआईआर तक दर्ज कराई थी।
लेकिन स्थिति अब ये है कि दिल्ली जल बोर्ड एक अभियान चलाकर उन्हीं मीटर्स को लोगों के घरों में लगाया जा रहा है। उपाध्याय ने इस मामले में दिल्ली पुलिस को भी कटघरे में लाकर खड़ा किया है।
पुलिस मीटर बदलने के लिए कर रही है ओवरटाइम
उपाध्याय कहते हैं दिल्ली जब बोर्ड के साथ दिल्ली पुलिस इस अभियान में ओवर टाइम कर रही है जिसमें पुराने मीटर्स को हटाकर एएमआर मीटर लगाए जा रहे हैं। उपाध्याय ने ये भी कहा है कि जो लोग इस बात का विरोध कर रहे हैं उन्हें अधिकारियों के द्वारा डराया-धमकाया जा रहा है।
उन्हें पानी का कनैक्शन काट देने की धमकी भी दी जा रही है। उपाध्याय बोले कि मीटर लगने से पहले जो लोग अबतक पांच सौ रूपए के बिल का भुगतान कर रहे थे अब उन्हें 20,000 के बिल आ गए हैं।
जब केजरीवाल साहब ने मीटर की काउंटिंग में गड़बड़ी का हवाला देते हुए कहा था कि मीटर सही कैलकुलेशन नहीं करते हैं, जिसमें पानी के साथ-साथ हवा का बहाव भी नाप लिया जाता है तो ये मीटर जलबोर्ड के द्वारा क्यों लगाए जा रहे हैं।
BJP सुबूत दे तो हम करेगे कड़ी कार्रवाई
वहीं दिल्ली जलबोर्ड के उपाध्यक्ष कपिल मिश्रा के मुताबिक जो भी अधिकारी मीटर्स को बदलते हुए पाया जाएगा उसको बर्खास्त कर दिया जाएगा। मीटर्स में कुछ खामियां हैं जिसकी वजह से ये मामला अटका हुआ है जिसकी जांच की जा रही है।
हमने किसी भी मीटर्स के बदलाव ना करने का निर्देश जारी कर दिया है। अगर भारतीय जनता पार्टी के पास कुछ सुबूत है तो वो हमें दें। हम उस पर तुरंत एक्शन लेंगे।
उपाध्याय यहीं नहीं रूके उन्होंने आमआदमी पार्टी के 20 हजार लीटर मुफ्त पानी देने के वादे को भी कटघरे में खड़ा कर दिया। बोले 30 प्रतिशत उन लोगों को ही इस वादे का लाभ मिल रहा है जिनके यहां मीटर कनेक्शन हैं। उपाध्याय के मुताबिक आधी दिल्ली के पास मीटर कनेक्शन नहीं हैं और वो आज भी टैंकर सप्लाई पर ही निर्भर हैं।