फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP attack Kejriwal spent 24 crores to save ministers from going to jail in liquor scam

भाजपा का हमला: शराब घोटाले में मंत्रियों को बचाने के लिए केजरीवाल ने खर्च किए 24 करोड़, इस वकील को दी मोटी फीस

Mon, 09 Jan 2023 08:14 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 09 Jan 2023 08:14 PM IST
सार

अरविंद केजरीवाल हमेशा भाजपा और कांग्रेस को एक करार देते थे, लेकिन आज आबकारी नीति का मुकदमा लड़ने के लिए उन्होंने कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी को चुना है। 

विज्ञापन
BJP attack Kejriwal spent 24 crores to save ministers from going to jail in liquor scam
अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा ने आबकारी नीति व अपने मंत्रियों से जुड़े मसलों पर केजरीवाल सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार कुछ अपराधियों को बचाने के लिए जनता के पैसे को वकीलों की फीस में बर्बाद कर रही है। केजरीवाल ने सिर्फ पिछले आठ महीनों में एक वकील को 18 करोड़ 97 लाख रुपये और दूसरे वकील को पांच करोड़ रुपये केस लड़ने के लिए दिए हैं।

विज्ञापन

प्रदेश कार्यालय में सोमवार को संवाददाता सम्मेलन में प्रवेश वर्मा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल हमेशा भाजपा और कांग्रेस को एक करार देते थे, लेकिन आज आबकारी नीति का मुकदमा लड़ने के लिए उन्होंने कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी को चुना है। वहीं केजरीवाल सरकार पहले एक ऐसी नीति बनाई जिसके तहत कई करोड़ रुपये का घोटाला किया गया और अब उस घोटाले को छिपाने व अपने नेताओं को जेल जाने से रोकने के लिए वकीलों पर करोड़ रुपये पानी की तरह बहाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केजरीवाल जब से दिल्ली सरकार में आए हैं तब से अब तक प्रचार का बजट 4200 प्रतिशत बढ़ गया है, मगर दिल्ली में अस्पतालों और स्कूलों की संख्या नहीं बढ़ी है। वहीं केजरीवाल अपने घर में स्वीमिंग पुल पर 21 करोड़ रुपये लगा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed