फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   bjp asked people comment on jethmalani issue in delhi

जेठमलानी की फीस के मामले पर जनता से मांगी राय

Thu, 06 Apr 2017 04:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 06 Apr 2017 04:04 PM IST
विज्ञापन
bjp asked people comment on jethmalani issue in delhi
‌विजय गोयल - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ने बुधवार को चांदनी चौक स्थित टाउन हॉल के सामने मोहल्ला सभा का आयोजन किया। आम आदमी पार्टी की तर्ज पर इस मोहल्ला सभा का आयोजन अरुण जेटली बनाम अरविंद केजरीवाल मुकदमे में वकील राम जेठमलानी की फीस सरकारी खजाने से चुकाने को लेकर किया गया।

विज्ञापन


गोयल ने बताया कि जेटली की ओर से दायर मानहानि के व्यक्तिगत मुकदमे में केजरीवाल द्वारा दिल्ली सरकार के खजाने से जेठमलानी को तीन करोड़ 84 लाख रुपये की फीस देने के संबंध में दो हजार लोगों के बीच फॉर्म बांटे गए।
विज्ञापन


इसमें सभी लोगों ने राय दी कि जेठमलानी की फीस केजरीवाल अपनी जेब से दें। उन्होंने बताया कि इस संबंध में सभी विधानसभा क्षेत्रों में मोहल्ला सभा की जाएगी। इसके अलावा केजरीवाल सरकार के दो साल के कामकाज पर भी विश्लेषण होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एलजी से मुलाकात कर जांच की मांग

bjp asked people comment on jethmalani issue in delhi

दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने बुधवार को उपराज्यपाल अनिल बैजल से मुलाकात की। गुप्ता ने एलजी से अरुण जेटली के मानहानि के मामले में केजरीवाल द्वारा वकील राम जेठमलानी को सरकारी खजाने से फीस देने के मामले की गहन जांच करवाने की मांग की।

साथ ही कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी जांच निर्धारित समय में पूरी किए जाने का आदेश भी दिया जाए। दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई हो।

विजेंद्र गुप्ता के साथ विधायक ओम प्रकाश शर्मा और जगदीश प्रधान मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed