फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   bjp and modi's ads inside delhi metro trains

मोदीमय हो गई मेट्रो, रोजाना खर्च हो रहे 2 करोड़

Thu, 27 Mar 2014 07:26 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 27 Mar 2014 07:26 AM IST
विज्ञापन
bjp and modi's ads inside delhi metro trains

बीजेपी ने मेट्रो के यात्रियों को लुभाने और उन्हें चर्चा का मोदी चर्चा से जोड़ने के लिए विज्ञापनों का सहारा लिया है। इसके लिए बीजेपी ने अपने प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के बैनर व पोस्टर मेट्रो में लगावाए हैं।

विज्ञापन


बीजेपी सूत्रों के अनुसार मेट्रो में ही नहीं, पूरी दिल्ली में मोदी के लगभग 6 हजार होर्डिंग और पोस्टर लगाए गए हैं। इनमें से लगभग 3500 पोस्टर मेट्रो के भीतर लगे हैं।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के लिए विज्ञापन जुटाने वाली एजेंसी ने लगभग 30 मेट्रो ट्रेनों में मोदी के विज्ञापन लगाए हैं। इनमें मेट्रो लाइन 2 की दस, लाइन 3 और 4 की पांच-पांच, जबकि लाइन 5 की चार व लाइन 6 की छह मेट्रो ट्रेनें शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मेट्रो की गाइडलाइंस के खिलाफ लगाया विज्ञापन

bjp and modi's ads inside delhi metro trains

ऐसा पहली बार हो रहा है जब दिल्ली मेट्रो के भीतर किसी तरह के पॉलिटिकल विज्ञापन लगाए गए हैं। क्योंकि डीएमआरसी की गाइडलाइंस मेट्रो में राजनीतिक विज्ञापनों के खिलाफ ह‌ैं।

डीएमआरसी के प्रवक्ता ने कहा कि हम मेट्रो के विज्ञापन स्पेस को आउटसोर्स करते हैं और यह एजेंसी पर निर्भर करता है, जो विज्ञापन के लिए टेंडर रखती है।

हालांकि मेट्रो की गाइडलाइंस इसके खिलाफ हैं लेकिन एजेंसी ने चुनाव तक ऐसे विज्ञापन लगाने के लिए चुनाव आयोग से विशेष अनुमति ले चुकी है। एजेंसी के प्रवीण गुप्ता ने कहा कि ट्रेन के भीतर मोदी के विज्ञापन लगाने के लिए एजेंसी ने विशेष अनुमति ले रखी है।

मोदी के लिए कांग्रेस ने छोड़ दी मेट्रो

bjp and modi's ads inside delhi metro trains

इसके पीछे एजेंसी ने चुनाव आयोग के सामने यह तर्क रखा था कि जब दिल्ली में हर जगह मोदी के विज्ञापन लगाए गए हैं तो मेट्रो में क्यों नहीं? गुप्ता ने कहा कि एजेंसी ने कांग्रेस से भी विज्ञापन देने के संबंध में बातचीत की थी लेकिन उन्होंने मना कर दिया।

बीजेपी सूत्रों के मुताबिक होर्डिंग की साइज और पोजीश्‍ान के अनुसार बीजेपी रोजाना लगभग 2 करोड़ रुपए आउटडोर विज्ञापन में खर्च कर रही है। मेट्रो में ये विज्ञापन मात्र 21 दिनों लगाए रखने की अनुमति दी गई है। इसमें 21 दिनों के लिए हर ट्रेन में विज्ञापन का खर्च लगभग 2.5 लाख रुपए हैं।

बीजेपी के एक वरिष्ठ नेता के मुताबिक मेट्रो में दिए गए इस विज्ञापन का खर्च पार्टी के केंद्रीय कार्यालय की ओर से उठाया जा रहा है। मेट्रो ट्रेनों में इतने अधिक विज्ञापन देने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मेट्रो में सफर करने वाले लोग भी पार्टी के वोट बैंक का हिस्सा हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed