फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   bjp and congress candidates given wrong information to EC said AAP

बीजेपी-कांग्रेस के नेताओं ने छिपाई अपनी संपत्ति!

Wed, 26 Mar 2014 02:25 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 26 Mar 2014 02:25 PM IST
विज्ञापन
bjp and congress candidates given wrong information to EC said AAP

लोकसभा चुनाव में पूरे दमखम से उतरी आम आदमी पार्टी ने बीजेपी और कांग्रेस के उम्मीदवारों पर संपत्ति का गलत ब्यौरा देने के आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन


गुड़गांव लोकसभा से AAP के उम्मीदवार योगेंद्र यादव ने कहा कि इन दोनों पार्टियों के उम्मीदवारों ने चुनाव आयोग को गलत हलफनामा दिया है। योगेंद्र ने भाजपा के उम्मीदवार और मौजूदा सांसद राव इंद्रजीत पर आरोप लगाते हुए कहा कि राव ने हलफनामे में अपनी कुल संपत्ति 14.1 करोड़ बताई है जो कि सही नहीं है।
विज्ञापन


योगेंद्र यादव ने कहा कि राव इंद्रजीत की संपत्ति 300 करोड के पार है। उन्होंने यह भी कहा कि राव इंद्रजीत ने जिन जमीनों को खेती जमीन बताया है वह भी गलत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस के उम्मीदवार ने भी छिपाया राज!

bjp and congress candidates given wrong information to EC said AAP

कांग्रेस उम्मीदवार राव धर्मपाल पर निशाना साधते हुए योगेंद्र यादव ने कहा कि धर्मपाल ने अपनी संपत्ति का जो ब्यौरा आयोग को दिया है उसे जानकर लोग हैरान रह जाएंगे।

राव धर्मपाल ने हलफनामे में बताया है कि वह संयुक्त परिवार में रहते है और हर संपत्ति का टैक्स चुकाते हैं। उन्होंने अपनी अचल संपत्ति 6.5 करोड़ बताई है। जबकि योगेंद्र यादव का आरोप है कि राव धर्मपाल गुड़गांव के एक बड़े डेवलपर के तौर पर जाने जाते हैं, ऐसे में उनका ये ब्यौरा गलत है।

योगेंद्र यादव ने कहा कि कुछ उम्मीदवारों ने अपने हलफनामे में गलत ब्योरा दिया है। इसके लिए उन्होंने चुनाव आयोग से सख्त कार्रवाई करने की अपील की है। उन्होंने इसके नियम भी गिनाए।

'यहां सिर्फ बिल्डरों की चलती है'

bjp and congress candidates given wrong information to EC said AAP

योगेंद्र ने आरोप लगाया कि गुड़गांव में नेताओं और बिल्डरों की सांठगांठ से बड़ा खेल चल रहा है। उन्होंने कहा कि गुड़गांव में जो प्रॉपर्टी और प्लॉट बिल्डर्स के नाम पर दिखाए गए है वो वाकई इन नेताओं के ही हैं। उन्होंने कहा कि गुड़गांव की राजनीति बिल्डर्स के हाथों की कठपुतली है।

उन्होने यह भी आरोप लगाया कि अगर देश भर में नेताओं की संपत्ति को लेकर सर्वे कराया जाए तो असली जानकारी सामने आएगी। गुड़गांव से लोकसभा के उम्मीदवार योगेंद्र यादव के इन आरोपों पर विरोधियों ने फिलहाल कोई टिप्पणी नहीं की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed