बिसाहड़ा कांड: 19 के खिलाफ होगी चार्जशीट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिसाहड़ा कांड में पुलिस ने 19 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट तैयार कर ली है। चार्जशीट में बीफ शब्द का अभी कोई जिक्र नहीं है। चार्जशीट तैयार करने के बाद पुलिस ने कानूनी सलाह लेने के लिए भेज दिया है। सलाहकार से हरी झंडी मिलने पर ही कोर्ट में चार्जशीट दायर की जाएगी।
फिलहाल चार्जशीट को लेकर पुलिस और प्रशासन गोपनीयता बनाए हुए है। जारचा कोतवाली क्षेत्र के बिसाहड़ा गांव में 28 सितंबर की रात में मंदिर से विशाल और शिवम् ने प्रतिबंधित पशु के मांस को लेकर एनाउंस किया था।
जिसके चलते ग्रामीण इकलाख के घर के बाहर जमा हुए थे। उग्र भीड़ में मौजूद विशाल, शिवम् , विवेक, सचिन, श्रीओम, हरिओम, सौरभ, गौरव, रूपेंद्र समेत 19 आरोपियों ने मिलकर इकलाख के घर पर हमला बोलकर उसकी हत्या कर दी।
मांस के नमूनों की रिपोर्ट ही नहीं आई
वहीं दानिश पर भी जानलेवा हमला किया गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवार के अन्य सदस्यों को भी पीटा गया। मामले में पुलिस दस आरोपियों को जेल भेज चुकी है।
इनमें एक आरोपी के नाबालिग होने के चलते उसको बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। जबकि नौ आरोपी अभी फरार हैं। चार्जशीट में बीफ का कोई जिक्र नहीं है।
घटना के दौरान मिले मांस के नमूने जांच के लिए भेजे गए थे उनकी रिपोर्ट अभी नहीं आई है। चार्जशीट में इकलाख के बेटी शाइस्ता और बेटे दानिश के बयानों को महत्वपूर्ण माना गया है।
नौ आरोपियों के नाम शामिल किए गए है
दोनों चश्मदीद गवाह हैं। दोनों की गवाही पर ही नौ आरोपियों के नाम शामिल किए गए है। पुलिस ने चार्जशीट तैयार करने के बाद उसे कानूनी सलाह के लिए भेजा है।
कानूनी सलाह के बाद जो कमियों सामने आती है उसको दुरुस्त करने के बाद ही इसे कोर्ट में दायर किया जाएगा। मामले की चार्जशीट को पुलिस और प्रशासन के अधिकारी पूरी तरह से गोपनीय रखे हुए है।
हालांकि चार्जशीट दायर करने के लिए निर्धारित समय के अनुसार आठ दिन बकाया है।