{"_id":"8f18a6aa0cdb56fb229cc353674d532b","slug":"bisahdha-gau-raksha-dal-team-demanded-to-pm-cbi-inquiry-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिसाहड़ा: पीएम से सीबीआई जांच की मांग करेगा गऊ रक्षा दल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिसाहड़ा: पीएम से सीबीआई जांच की मांग करेगा गऊ रक्षा दल
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sat, 26 Dec 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिसाहड़ा मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग के लिए गऊ रक्षा हिंदू दल 31 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेगा। नोएडा आ रहे पीएम से दल के कार्यकर्ता मुलाकात कर ज्ञापन सौंपेंगे। साथ ही, उन्हें गाय की प्रतिमा भेंट करेंगे। इसके लिए दल के सदस्यों ने भाजपा जिला कार्यकारिणी के साथ बैठक कर मोदी से मिलने का समय सुनिश्चित करा लिया है।
विज्ञापन
दल के प्रदेश अध्यक्ष वेद नागर का आरोप है कि मामले की जांच निष्पक्ष तरीके से नहीं की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी तो हुई, लेकिन घटना के समय मिले मांस की सच्चाई को अभी तक उजागर नहीं किया गया है।
विज्ञापन
इस मुद्दे को लेकर दल के कार्यकर्ता प्रधानमंत्री से मुलाकात कर जांच सीबीआई को सौंपे जाने की मांग करेंगे। प्रधानमंत्री से मिलवाने के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष से वार्ता की गई है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने पीएम से मिलवाने का आश्वासन दिया है। साथ ही, पीएम को ज्ञापन देने और मामले की नए सिरे जांच कराए जाने की मांग रखवाने की बात भी कही है।
विज्ञापन