फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bisahdha dissociating 'responsibility to rescue our youth prison'

सोची-समझी रणनीति के तहत वोट बांट गए संगीत

Mon, 05 Oct 2015 07:41 PM IST
Updated Mon, 05 Oct 2015 07:41 PM IST
विज्ञापन
Bisahdha dissociating 'responsibility to rescue our youth prison'

बीजेपी विधायक संगीत सोम ने रविवार को यहां बिसाहड़ा गांव में भड़काऊ भाषण दिया। प्रशासन की रोक और धारा-144 को दरकिनार कर सोम ने न सिर्फ मंदिर पर पंचायत की बल्कि इकलाख के परिवार को गोहत्या करने वाला बता डाला।

विज्ञापन


सोम ने कहा कि वह जेल गए युवकों को छुड़वाएंगे। अगर निर्दोषों पर कार्रवाई हुई तो अगली बार 50 हजार लोगों के साथ आएंगे। इसके बाद यहां संगीत सोम जिंदाबाद के नारे गूंजे।

विज्ञापन


सोम ने इस मामले में सपा सरकार की एक तरफा कार्रवाई करार देते हुए कहा कि निर्दोषों को फंसाया जा रहा है। हमें कमजोर न समझा जाए, हर तरह से जवाब देना जानते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अखिलेश यादव ने गोहत्या करने वालों को प्लेन से लखनऊ बुलाया है। मुजफ्फरनगर दंगे के आरोपियों को भी ऐसे ही बुलाया था। प्रदेश में तक अब तक 300 दंगे हो चुके हैं। अगली बार ये सरकार नहीं आएगी।

ओवैसी जैसे जहरीले लोगों को हैदराबाद तक खदेड़ देंगे

Bisahdha dissociating 'responsibility to rescue our youth prison'

पंचायत में संगीत सोम ने कहा कि ओवैसी जैसे जहरीले लोगों को हैदराबाद तक खदेड़ देंगे। सोम ने कहा कि पूरे देश की राजनीति बिसाहड़ा पर हो रही है। अरविंद केजरीवाल दिल्ली की सरकार संभाल नहीं पा रहे यहां राजनीति करने चले गए।


वहीं साक्षी महाराज द्वारा दिए मुसलमानों को 20 लाख और हिंदू को 20 हजार रुपये भी नहीं देने वाले बयान का समर्थन करते हुए पुलिस की गोली से घायल राहुल यादव की आर्थिक मदद का मुद्दा उठाया।

पंचायत के बाद उन्होंने इस मामले में आरोपी बनाए गए युवकों के परिजनों से भी मुलाकात की। कहा कि 100 किलोमीटर दूर रहने वालों को भी फंसाया जा रहा है। महिलाओं पर लाठियां भांजी गई हैं। ये बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed