फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Bisahdha case: Accused discretion to handle the electrical system of prison

बिसाहड़ा कांड : जेल की बिजली व्यवस्था संभाल रहा आरोपी विवेक

Thu, 13 Oct 2016 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Thu, 13 Oct 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
Bisahdha case: Accused discretion to handle the electrical system of prison
बिसाहड़ा कांड - फोटो : अमर उजाला

बिसाहड़ा गांव में इकलाख की हत्या का आरोपी विवेक लुक्सर जेल में बिजली व्यवस्था के रखरखाव और बैरक के केबल टीवी संचालन की जिम्मेदारी संभाल रहा है।

विज्ञापन

जेल जाने से पहले वह गांव में ही अपने पिता और भाई के साथ मकानों और दूसरे संस्थानों की बिजली की फिटिंग करने का काम करता था।  

जेल के निर्माण के समय विवेक ने अधिकांश हिस्से की बिजली फिटिंग का काम ठेके पर लिया था। ऐसे में उसे जेल की अधिकांश फिटिंग के बारे में जानकारी है। बिजली फिटिंग के अलावा उसने जेल में केबल टीवी के संचालन की व्यवस्था एक अन्य बंदी साथी से सीखी। 
विज्ञापन


एक साल से जेल में बंद विवेक ने बताया कि बिजली फिटिंग और उसे ठीक करने के बारे में उसे एक अन्य बंदी से काफी जानकारी मिली। काम का 30 फीसदी उसने जेल के अंदर सीखा। बता दें, कि जेल का रखरखाव कैदियों के जिम्मे ही रहता है। अगर किसी कैदी के पास कोई हुनर है तो वह काम उसे दे दिया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले बिसाहड़ा के एक नाबालिग आरोपी को बालिग होने के बाद लुक्सर जेल लाया गया था। उसे योगा की जानकारी थी। इसलिए उसे कैदियों को योगा कराने की जिम्मेदारी दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed