फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bisahdha: appealed to villagers for saying youth to come back home

बिसाहड़ा: डरें नहीं परिवार के बाहर गए सदस्यों को वापस बुला लें

Fri, 30 Oct 2015 04:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Fri, 30 Oct 2015 04:57 AM IST
विज्ञापन
Bisahdha: appealed to villagers for saying youth to come back home

बिसाहड़ा गांव में शुक्रवार को एसडीएम, डीएसपी और थानाध्यक्ष ने शांति समिति की बैठक की। एसडीएम-डीएसपी ने ग्रामीणों से अपील की कि वह परिवार के बाहर गए सदस्यों को घर बुला लें।

विज्ञापन


पुलिस किसी को परेशान नहीं करेगी और जो भी बात होगी पहले ग्रामीणों के समक्ष रखेगी। इस पर ग्रामीण आश्वस्त हुए और जल्द ही युवकों को घर बुलाने की बात कही।

एसडीएम दादरी राजेश कुमार ने कहा कि लोग अफवाह पर ध्यान न दें, बल्कि अपना काम करें और ऐसे लोगों से दूर रहे जो अफवाह फैलाते हैं।

डीएसपी अनुराग सिंह और थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने ग्रामीणों को समझाया कि वह डरें नही और परिवार के बाहर गए सदस्यों को वापस बुला लें। उन्होंने कहा कि युवाओं को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाया जाएगा। ग्रामीण बेफिक्र रहे वह उनके घरों पर चोरी-छिपे कोई दबिश नहीं देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed