{"_id":"0ea5a875e86b9078ea82535bb2c92554","slug":"birthday-party-had-reached-disco-prison-on-tmnche-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्थडे पार्टी में करना था ‘तमंचे पे डिस्को’- पहुंचा जेल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्थडे पार्टी में करना था ‘तमंचे पे डिस्को’- पहुंचा जेल
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 28 Jul 2015 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बर्थ-डे पार्टी में दोस्तों को टशन दिखाने और तमंचे पर डिस्को करने जा रहे दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल के बेटे को पुलिस ने साथी संग वैशाली मार्केट के पास चेकिंग के दौरान धर दबोचा।
विज्ञापन
पुलिस ने कार सवार युवकों से दो तमंचे बरामद किए हैं। पकड़ा गया कांस्टेबल का बेटा दिल्ली यूनिवर्सिटी के श्याम लाल कॉलेज के बीए इंग्लिश ऑनर्स तृतीय वर्ष का छात्र है।
विज्ञापन
दोनों को जेल भेज दिया गया। कांस्टेबल के बेटे का एक दोस्त से झगड़ा हो गया था। उसे धमकाने वह तमंचा लेकर जा रहा था।
एसएसआई अविनाश गौतम ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी दिल्ली पुलिस कांस्टेबल के बेटे प्रशांत उर्फ गोलू और उसके साथी प्रिंस उर्फ भूरा निवासी ज्ञानखंड इंदिरापुरम हैं।
विज्ञापन
रविवार देर रात वह रूल्स ऑन द रोड अभियान के तहत वैशाली सेक्टर-चार मार्केट में चेकिंग कर रहे थे। तभी एसेंट कार सवार इन दोनों युवकों को पकड़ा गया।
तलाशी में इनके पास से दो तमंचे और दो कारतूस बरामद हुए। प्रशांत उर्फ गोलू का कुछ दिन पहले एक दोस्त से झगड़ा हो गया था। वह उसे धमकाने के लिए तमंचा लेकर बर्थडे पार्टी में जा रहा था।
पार्टी में दिखाना चाहते थे टशन
पुलिस ने बताया कि गोलू का एक दोस्त से झगड़ा हो गया था। रविवार को प्रशांत का जन्मदिन था और वह पार्टी में उस दोस्त को टशन दिखाते हुए असली तमंचे पर डिस्को करना चाहता था।
प्रिंस इससे पहले भी तमंचा रखने के आरोपों में दो बार जेल जा चुका है। पुलिस के अनुसार दोनों नशे के आदी हैं। आरोपियों ने बताया कि झगड़ा होने के बाद उन्होंने गांजा तस्कर से तीन-तीन हजार में दोनों तमंचे खरीदे थे।