फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Birth anniversary celebrations of Swami Sahajanand Saraswati

Delhi: युवा चेतना नामक संगठन ने मनाई स्वामी सहजानंद सरस्वती की जयंती

Wed, 15 Feb 2023 09:33 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 15 Feb 2023 09:33 PM IST
सार

युवा चेतना नामक संगठन ने बुधवार को किसान-मजदूर नेता स्वामी सहजानंद सरस्वती की जयंती मनाई। कार्यक्रम में स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. विजय सोनकर शास्त्री, युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह, शिक्षाविद जफर सरेशवाला सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने स्वामी सहजानंद सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।

विज्ञापन
Birth anniversary celebrations of Swami Sahajanand Saraswati
स्वामी सहजानंद सरस्वती की जयंती मनाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नई दिल्ली कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया के सभागार में युवा चेतना ने बुधवार को किसान-मजदूर नेता स्वामी सहजानंद सरस्वती का जयंती समारोह मनाया। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी, केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. विजय सोनकर शास्त्री, युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह, शिक्षाविद जफर सरेशवाला सहित अन्य लोगों ने दीप प्रज्ज्वलित और स्वामी सहजानंद सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि कर समारोह मनाया गया।

विज्ञापन


स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा कि स्वामी सहजानंद सरस्वती गरीबों के भगवान थे। उन्होंने जीवन भर समाज के अंतिम व्यक्ति को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए संघर्ष किया। मुख्य अतिथि केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि स्वामी सहजानंद गरीब के भगवान थे। उन्होंने जीवन भर जमींदारी व्यवस्था के खिलाफ संघर्ष किया।
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार स्वामी सहजानंद के सपनों का भारत गढ़ने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि किसानों और गरीबों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मसीहा हैं। जी 20 का नेतृत्व आज भारत कर रहा है, पूरी दुनिया हमारे देश के पीछे खड़ी है यही नया भारत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


समारोह की अध्यक्षता करते हुए युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा कि स्वामी सहजानंद सरस्वती सामाजिक न्याय के असली नायक थे, लेकिन आजकल जो सामाजिक न्याय के चैंपियन हैं वह सिर्फ परिवार के लिये काम कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा की सरकार ने साल 2000 में स्वामी सहजानंद के स्मृति में डाक टिकट जारी किया था और मुझे विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार स्वामी सहजानंद को भारत रत्न से सम्मानित करेगी। उन्होंने कहा कि साल 2024 में भारी बहुमत से नरेंद्र मोदी एक बार फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे।


विशिष्ट अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. विजय सोनकर शास्त्री ने स्वामी सहजानंद सरस्वती को वंचितों का देवता बताया। वहीं जफर सरेशवाला ने कहा कि स्वामी सहजानंद के सपनों का भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बनाएंगे। इस अवसर पर डॉ. मारूफ चौधरी, योगेश शुक्ला, रंजीत चौधरी, गौरीशंकर पांडेय, रंजीत चौधरी, अरशद नदवी, अनिल सिंह आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed