फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   bird flu h1n1 spreading around the city shanti forest is under dangerous

अब शांति वन में चार बतखों की मौत, बर्ड फ्लू से मरने की आशंका

Tue, 25 Oct 2016 11:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 25 Oct 2016 11:53 AM IST
विज्ञापन
bird flu h1n1 spreading around the city shanti forest is under dangerous
शांत‌िवन में चार बतखों की मौत

दिल्ली चिड़ियाघर, डियर पार्क के बाद अब पक्षियों की मौत का सिलसिला शांति वन में भी पहुंच गया है। सोमवार को वहां चार बतखों की मौत हो गई। सरकार ने मौत के पीछे एच5एन8 वायरस होने की आशंका जताई है।

विज्ञापन


फिलहाल बतखों का सैंपल जांच के लिए भोपाल भेज दिया गया है। डियर पार्क में सोमवार को फिर दो पक्षियों की मौत हो गई। सरकार के मुताबिक सोमवार को कुल छह पक्षी मरे है। अब तक दिल्ली में कुल 64 पक्षियों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


इसमें से अभी 14 से 20 अक्तूबर के बीच मरी पक्षियों की रिपोर्ट आई है जिसमें मौत का कारण एच5एन8 वायरस को बताया गया है। इसमें चिड़ियाघर, सुंदर नगर और हौजखास डियर पार्क के पक्षी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री गोपाल राय ने बताया कि शांति वन में बने शक्ति स्थल के पीछे झील में चार बतखों की मौत हुई है। यह केंद्रीय लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत आता है। पशुपालन विभाग ने मौके का दौरा किया है।

बतखों को मल्टी विटामिन देने का निर्देश दिया गया

bird flu h1n1 spreading around the city shanti forest is under dangerous
द‌िल्ली च‌िड़‌ियाघर - फोटो : अमर उजाला

सीपीडब्ल्यूडी को भी वहां साफ सफाई करने और बतखों को मल्टी विटामिन देने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि डियर पार्क में पहले से स्थिति बेहतर हो रही है। पहले जहां 17 और 10 बतखों की मौत एक-एक दिन में हो रही थी अब सोमवार को सिर्फ दो बतखों की मौत हुई है। 

गोपाल राय ने कहा कि सोमवार को हम ने उन सभी एजेंसियों के नोडल अधिकारियों के साथ बैठक की है, जिनके अंतर्गत वाटर बॉडीज आती है। बैठक में एमसीडी, पीडब्ल्यूडी, सीपीडब्ल्यूडी, डीडीए, चिड़ियाघर समेत अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। सभी एजेंसियों को तीन निर्देश जारी किया गया है जो कि अनिवार्य रूप से लागू करना है।

इसमें  कीटाणु रोधी अभियान चलाना व अपने वाटर बॉडी के चारों ओर चार फुट के क्षेत्र में चूने का छिड़काव। दूसरा पार्क जहां पक्षी रहते हैं वहां सोडियम हाइपोक्लोराइड रसायन का छिड़काव करना और तीसरा जहां पालतू पक्षी हैं उन्हें मल्टी विटामिन देना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed