फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Binny contest in LS election from Varanasi

मोदी-केजरीवाल के खिलाफ लड़ेंगे बिन्नी!

Thu, 27 Mar 2014 07:08 PM IST
Updated Thu, 27 Mar 2014 07:08 PM IST
विज्ञापन
Binny contest in LS election from Varanasi

बीजेपी बेहद तेजी से अन्य पार्टियों के से निकाले या रूठे हुए नेताओं को अपने दल में शामिल कर रही है। यहीं नहीं उन्हें अच्छी सीटों का टिकट भी दिया जा रहा है। पर क्या वजह है कि बीजेपी के करीबी होते हुए बिन्नी को पार्टी में शामिल नहीं किया गया।

विज्ञापन


कहते हैं जब दोस्त दूश्मन बनता है तो अधिक घातक साबित होता है। क्योंकि उसे आपकी कमजोरियां अच्छे से मालूम होती हैं। हालांकि राजनीति में रोजाना दोस्ती-दुश्मनी की नई परिभाषाएं गढ़ी जाती हैं। लेकिन विनोद कुमार बिन्नी ने जिस तरह से अरविंद केजरीवाल को हराने का दावा कर दिया है और उनके खिलाफ चुनाव लड़ने जा रहे हैं, आप इसे कुछ और ही समझ रही है।
विज्ञापन


कभी आप के प्रमुख नेता रह चुके विनोद कुमार बिन्नी ने केजरीवाल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसलिए उन्होंने बनारस से चुनाव लड़ने की ठान ली है। हालांकि भाजपा में रहते हुए दिल्ली में पार्षद रह चुके लक्ष्मी नगर के विधायक के इस कदम को आप एक चाल की तरह देख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केजरी को हराने के लिए कुछ भी करेंगे!

Binny contest in LS election from Varanasi

आम आदमी पार्टी के बागी नेता व लक्ष्मी नगर से विधायक विनोद कुमार बिन्नी ने दावा किया है कि अरविंद केजरीवाल को हराने के लिए वह बनारस जाएंगे और पोल-खोल अभियान चलाएंगे।

उन्होंने बनारस से चुनाव लड़ने का अभी फैसला नहीं किया है। समर्थकों के साथ इस पर विचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इतना तय है कि वो 10 अप्रैल को बनारस रवाना हो जाएंगे।

आप बिन्नी पर लगातार भाजपा से मिले होने की बात कहती आई है। वहीं कई मुद्दों पर केजरीवाल और उनकी पार्टी पर आरोप लगा चुके बिन्नी ने साफ कर दिया है कि वह केजरीवाल को हरा कर ही दम लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed