फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bill will be forgiven after showing residence card to Delhiites in Burari hospital

बुराड़ी अस्पताल में दिल्लीवालों को कार्ड दिखाते ही बिल होगा माफ, राज्य सरकार देगी सौगात

Sat, 02 Mar 2019 01:33 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Published by: Priyesh Mishra Updated Sat, 02 Mar 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
Bill will be forgiven after showing residence card to Delhiites in Burari hospital
प्रतीकात्मक तस्वीर
दिल्ली सरकार जल्द ही राजधानी के लोगों को एक अस्पताल की सौगात देने जा रही है। बुराड़ी इलाके में करीब 768 बिस्तरों के बुराड़ी अस्पताल को जुलाई माह तक शुरू करने का लक्ष्य भी रखा है। ऐसे में दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के सूत्र बताते हैं कि इस अस्पताल में बाहरी राज्यों से आने वाले मरीजों को इलाज का खर्चा देना पड़ सकता है, जबकि दिल्ली वालों को आधार या वोटर कार्ड दिखाने पर पूरा खर्च माफ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


हालांकि कहा ये भी जा रहा है कि बाहरी राज्यों के लोगों से बेशक इलाज का खर्च लिया जा सकता है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने इस खर्च को रियायती दरों के आधार पर रखने का प्रस्ताव तैयार किया है। 
विज्ञापन


विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वर्ष 1999 ग्राम पंचायत ने विभाग को अस्पताल निर्माण के लिए करीब 17,128 वर्ग मीटर जमीन सौंपा था। वर्ष 2012 में इस भूमि पर 208 करोड़ की लागत से अस्पताल निर्माण को मंजूरी मिली। प्रारंभ में इस अस्पताल की क्षमता 200 बिस्तर रखी थी, जिसे अब बढ़ाकर 768 कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जुलाई माह तक अस्पताल शुरू होने की पूरी उम्मीद है। निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। चिकित्सीय उपकरण लगाने का कार्य चल रहा है। उन्होंने बताया कि अस्पताल की पूरी कमान दिल्ली सरकार द्वारा तैनात प्रबंधक को दी जाएगी, जबकि डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मचारियों को अस्थायी रूप से रखा जाएगा। 

इसी साल अंबेडकर नगर अस्पताल भी मिलने की उम्मीद

विभागीय अधिकारियों का कहना है कि बुराड़ी अस्पताल के अलावा दिल्ली के अंबेडकर नगर में करीब 600 बिस्तरों वाले अस्पताल की सौगात भी दिल्ली वालों को इसी साल मिल सकती है। उन्होंने बताया कि परियोजना का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। बुराड़ी और अंबेडकर नगर अस्पताल के लिए समान प्रस्ताव तैयार किए हैं। यानी इस अस्पताल में भी बाहरी राज्यों से आने वाले मरीजों को सभी चिकित्सीय सुविधाएं निशुल्क नहीं मिलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed