फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bilanda will be held from October 1 to 5

Delhi NCR News: बिलांदा एक से पांच अक्तूबर तक लगेगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 08:33 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। कलाकार गजाली मोइनुद्दीन की एकल चित्र प्रदर्शनी बिलांदा एक से पांच अक्तूबर तक इंडिया हैबिटेट सेंटर की विजुअल आर्ट्स गैलरी में लगेगी। गैलरी श्री आर्ट्स की ओर से प्रस्तुत इस प्रदर्शनी के संयोजक जितेंद्र पदम जैन हैं। जामिया मिल्लिया इस्लामिया के पूर्व छात्र गजाली के कैनवास पर खेत, जंगल, पेड़ और बदलता आकाश यथार्थ की हूबहू तस्वीर नहीं, बल्कि स्मृति और कल्पना से रचे गए भू-दृश्य हैं।
विज्ञापन

उनकी चित्र-भाषा में तकनीक भी खास है। वे ब्रश के बजाय उंगलियों के स्पर्श से रंग और बनावट विकसित करते हैं। रंगों की परतें, खुरदरी सतह और प्रकाश-छाया का मेल चित्रों को महसूस करने का अवसर देता है। प्रभाववादी दृष्टि प्रकृति के बदलते वातावरण और ऊर्जा को पकड़ती है। गजाली की कला बुल्गारिया, जापान और कतर सहित विभिन्न देशों में प्रदर्शित हो चुकी है। मिस्र के शर्म अल-शेख कला संगोष्ठी में वे एकमात्र भारतीय आमंत्रित कलाकार रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed