फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bikers on the Mid-Sha'ban offered the example of humanity

जब शब-ए-बरात पर हिंदू-मुस्लिम बाइकर्स ने पेश की इंसानियत की मिसाल

Tue, 24 May 2016 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 24 May 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
Bikers on the Mid-Sha'ban offered the example of humanity
शब ए बारात - फोटो : अमर उजाला

शब-ए-बरात में आमतौर पर बाइकर्स हुड़दंग मचाते हैं, लेकिन रविवार रात को शालीमार बाग इलाके में बाइक सवार हिंदू-मुस्लिम युवकों ने इंसानियत की ऐसी मिसाल कायम की, जिससे पुलिस अधिकारी भी गदगद हो गए। 

विज्ञापन

 

आउटर रिंग रोड पर कार सवार एक परिवार हादसे का शिकार हो गया। बाइक सवार युवकों ने फौरन परिवार के चार सदस्यों को कार से बाहर निकालकर मैक्स अस्पताल पहुंचाया। इनमें दो महिलाओं की हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन


युवकों ने मौके पर लगे भारी जाम को भी खुलवाया। पुलिस मौके पर पहुंची तो घटना का पता चला। पुलिस उपायुक्त ने इन युवकों को सम्मानित करने की घोषणा की है।उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त विजय सिंह ने बताया कि रविवार रात को बिहारी कॉलोनी, शाहदरा निवासी निखिल अरोड़ा (29), उनके पिता किशन लाल (55), मां वीणा (52) और पत्नी ज्योति (27) रोहिणी से अपने घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच जैसे ही यह हैदरपुर मेट्रो स्टेशन के पास पहुंचे अचानक पीछे से आई हुंडई वर्ना कार ने इनकी आई-10 कार को टक्कर मार दी। कार आगे जा रहे ट्रक में घुस गई। 

हाथ कटने के बाद भी युवक ने नहीं मानी हार

Bikers on the Mid-Sha'ban offered the example of humanity

निखिल और उसका परिवार हादसे में बुरी तरह घायल हो गया। वहीं वर्ना कार सवार मौके से फरार हो गया। पीछे आ रहे बाइक सवार कुछ मुस्लिम व हिंदू युवकों ने फौरन अपनी बाइक रोकी और घायलों की मदद में लग गए। 

दरवाजा खोलने के चक्कर में एक युवक का हाथ भी कट गया, लेकिन उसने हिम्मत नहीं हारी। खून से लथपथ लोगों को कार से निकालकर मैक्स अस्पताल पहुंचाया। इस बीच घटनास्थल पर जाम लग गया। 

पुलिस को भी पहुंचने पर दिक्कत हुई, लेकिन इन युवकों ने ट्रैफिक भी चलाना शुरू कर दिया। कुछ ही देर बाद एसएचओ शालीमार बाग मौके पर पहुंच गए। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को सूचना दे दी गई। 

मुस्लिम युवक तो वहां से चले गए, लेकिन  पुलिस को मौके पर जहांगीरपुरी निवासी गौरव व अमित उर्फ मोंटू मिले। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने इनकी तारीफ की। डीसीपी विजय सिंह के मुताबिक, मुस्लिम युवकों की पहचान कर उनको सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed