फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   bikers got dead in noida after train accident.

मौत बन कर आई ट्रेन, उड़ा दिए परखच्चे

Wed, 03 Sep 2014 09:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Wed, 03 Sep 2014 09:25 PM IST
विज्ञापन
bikers got dead in noida after train accident.

नोएडा-दादरी मार्ग पर रेलवे क्रॉसिंग पार करने के दौरान बाइक सवार दो युवकों की रेलगाड़ी की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक अन्य मामले में प्लेटफार्म के पास राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से यात्री की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि बुधवार शाम करीब 7 बजे दादरी रेलवे क्रॉसिंग का फाटक बंद था। दिल्ली की ओर से ट्रेन निकल रही थी। इसी बीच ग्रेटर नोएडा की ओर से दादरी जा रहे बाइक सवार दो युवक फाटक के नीचे से निकलकर पटरी पर पहुंच गए।
विज्ञापन


पढ़ें-फरीदाबाद: राजधानी से फिर टकराया सांड
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस पटरी पर बाइक खड़ी हुई थी, उसी पर दिल्ली की ओर से जा रही एक्सप्रेस रेलगाड़ी बाइक के परखच्चे उड़ाती हुई निकल गई। बाइक चालक ने हेलमेट लगाया हुआ था। वह दिल्ली की ओर से आई एक्सप्रेस को देख नहीं पाया। दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतकों की पहचान कराने का प्रयास किया। उनके जेब से मिलने कागजातों से पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इससे 15 मिनट पहले दादरी से खुर्जा जाने के लिए कमालपुर गांव निवासी दीपेंन्द्र पुत्र सुभाष दादरी स्टेशन के प्लेटफार्म के नजदीक पटरी पर खड़ा हुआ था। इसी बीच झारखंड एक्सप्रेस दिल्ली की ओर जा रही थी।


पढ़ें- कोटा-ऊधमपुर ट्रेन को फरीदाबाद में मिला स्टॉपेज

एक्सप्रेस की चपेट में आने से दीवेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर दीवेंद्र के शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दादरी रेलवे क्रॉसिंग और प्लेटफार्म के समीप एक्सप्रेस गाड़ियों की चपेट में आने से तीन युवकों की मौत होने की खबर पाकर मौके पर भीड़ जमा हो गई। बाइक सवार युवकों को दिखाकर पहचान कराने का प्रयास किया गया, लेकिन पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने लोगों को हटाकर रेल और सड़क यातायात को सुचारू किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed