{"_id":"6805daf55f48841b420bcf85","slug":"bike-rider-woman-died-in-noida-road-accident-2025-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा में सड़क हादसा: बाइक सवार महिला की मौत, जाम से यातायात प्रभावित; घंटों फंसे रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा में सड़क हादसा: बाइक सवार महिला की मौत, जाम से यातायात प्रभावित; घंटों फंसे रहे लोग
Mon, 21 Apr 2025 11:13 AM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: श्याम जी.
Updated Mon, 21 Apr 2025 11:13 AM IST
सार
नोएडा में सड़क हादसे में बाइक सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों ने शव को हाइवे पर रखकर धरना-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
जाम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नोएडा सेक्टर-63 क्षेत्र के NH-24 पर एसजेएम अस्पताल के पास सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे के बाद परिजनों ने शव को हाइवे पर रखकर धरना-प्रदर्शन किया, जिससे दिल्ली जाने वाला यातायात पूरी तरह ठप हो गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, चोटपुर बहलोलपुर निवासी अनुज कुमार अपनी पत्नी मोनिका उर्फ मोनी (22) के साथ मोटरसाइकिल पर मंदिर से पूजा कर लौट रहे थे, तभी एक टियागो कार (UP-14-FC-3702) ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में मोनिका की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अनुज गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
घायल अनुज को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मृतका का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। घटनास्थल पर यातायात सामान्य गति से चल रहा है और यातायात पुलिस सहित अन्य कर्मी मौके पर तैनात हैं। मामले की आगे की जांच जारी है। हादसे की सूचना मिलते ही नोएडा पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाकर स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने यातायात को सामान्य करने के लिए तत्काल कार्रवाई शुरू की। विजयनगर और क्रॉसिंग रिपब्लिक थानों से मिली जानकारी के अनुसार, नोएडा पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन