{"_id":"659d0f2f452581d8ea0c5030","slug":"bike-rider-hits-a-woman-and-her-son-near-delhi-s-madipur-metro-station-2024-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Road Accident: दिल्ली में बाइक सवार ने मां और उसके बेटे को मारी टक्कर, दोनों की मौत; मौके से हुआ फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Road Accident: दिल्ली में बाइक सवार ने मां और उसके बेटे को मारी टक्कर, दोनों की मौत; मौके से हुआ फरार
Tue, 09 Jan 2024 02:48 PM IST
अनुज कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Tue, 09 Jan 2024 02:48 PM IST
सार
पश्चिमी दिल्ली के मादीपुर मेट्रो स्टेशन के पास एक बाइक सवार ने एक महिला और उसके बेटे को टक्कर मार दी। जिसकी वजह से दोनों की मौत हो गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पश्चिमी दिल्ली के मादीपुर मेट्रो स्टेशन के पास सड़क हादसे की खबर सामने आई है। जहां सड़क पार करते समय एक महिला और उसके बच्चे की बाइक की टक्कर से मौत हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक, मादीपुर मेट्रो स्टेशन के पास बाइक सवार ने महिला और उसके दो वर्ष के बच्चे को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
जिससे दोनो की मौके पर ही मौत हो गई। मृत महिला का नाम सीमा बताया जा रहा है। जो 32 वर्षीय है साथ ही उसके बेटे नाम दक्ष है। जो दो साल का है। दोनों ही मादीपुर के रहने वाले हैं। हादसा उस वक्त हुआ जब दोनों सड़क पार कर रहे थे। आरोपी बाइक चालक फरार हो गया है। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तालाश कर रही है।
विज्ञापन